Texas floods: 'मेरी बेटी यहीं थी,' बाढ़ के मलबे में मिला तौलिया, तस्वीर और एक टूटे पिता की उम्मीद

Texas flood 2025: एक समर कैंप, जहां कभी हंसी-ठिठोली की आवाजें गूंजती थीं, आज वहां सिर्फ मलबा, टूटी दीवारें और कीचड़ में बिखरी यादें बची हैं। टेक्सास के कैम्प मिस्टिक (Camp Mystic) में उस सुबह कयामत आ गई, जब ग्वाडालूपे नदी (Guadalupe River) ने अपनी सीमाएं तोड़ दीं। महज 45 मिनट में 26 फीट तक बढ़ा पानी बच्चों के केबिनों को बहा ले गया।

करीब 750 बच्चियों में से 27 अब भी लापता हैं और बाढ़ से अब तक 43 मौतों की पुष्टि हो चुकी है। किसी पिता को अपनी बच्ची के नाम वाला तौलिया मिला तो किसी ने पेड़ से लटकी बेटी को बचते देखा और कई अब भी सिर्फ दुआ कर रहे हैं कि कोई चमत्कार हो जाए।

Meta AI Texas Flood

मलबे में बेटी की तलाश करता एक पिता
इस तबाही के बाद एक पिता टूटी हुई खिड़कियों और कीचड़ में गुमशुदा उम्मीदें ढूंढ़ रहा है। ऑस्टिन के रहने वाले माइकल, जो अपनी 8 साल की बेटी की तलाश में कैंप मिस्टिक पहुंचे, वहां टूटी खिड़कियों और गिरे केबिनों के बीच भटकते नजर आए।

माइकल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, 'मेरी बेटी यहीं थी,' जब उन्हें मलबे में एक तौलिया मिला जिस पर बेटी का नाम लिखा था। पास में ही उसका एक ब्रेसलेट पड़ा था और एक फैमिसी फोटो भी मिली।

माइकल को शुक्रवार सुबह वह फोन कॉल आया, जो किसी भी पिता के लिए सबसे बुरा सपना होता है। उन्हें बताया गया कि, 'आपकी बेटी लापता है।'

रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, हेलिकॉप्टर से बचाई गई बच्ची
गवर्नर ग्रेग एबॉट ने बताया कि एक बच्ची को पेड़ से चिपके हुए पाया गया, जिसे हेलिकॉप्टर से सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में हजारों कर्मी, हेलिकॉप्टर, नावें और ड्रोन तैनात हैं, जो कीचड़ और मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

Camp Mystic के डाइनिंग हॉल की एक पूरी दीवार बाढ़ में बह गई। कैंपस में मैपल सिरप और हॉट सॉस की बोतलें कीचड़ में बिखरी पड़ी हैं - जो वहां की रोजमर्रा के कल्चर का हिस्सा थीं।

'हर सौ साल में आती है ऐसी बाढ़'
स्थानीय निवासी गेरार्डो मार्टिनेज ने मीडिया को बताया कि, 'यहां एक कहावत है कि सौ साल में एक बार बाढ़ आती है। इस बार वह बाढ़ आ चुकी है।' लोग सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की तस्वीरें डाल रहे हैं, प्रार्थनाएं कर रहे हैं, और राहत केंद्रों पर अपने बच्चों की तलाश में पहुंचे हुए हैं।

'मुझे चमत्कार की उम्मीद है': माइकल
बाढ़ के तीन दिन बाद भी माइकल अब भी कैंप मिस्टिक की कीचड़ भरी जमीन में अपनी बेटी की तलाश में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि, 'मुझे उम्मीद है कि कोई चमत्कार होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+