तो अब आस्ट्रेलिया में मुसलमानों का जीना होगा दूभर

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी में बंदूकधारियों की हरकत का वहां की मुस्लिम आबादी पर गुस्सा उतरेगा। वहां पर करीब 4.5 लाख मुस्लिम हैं। इनमें भारत के मुसलमानों की तादाद भी खासी है।जानकार मानते हैं कि जिस तरह से अमेरिका में 9/11 हमले के बाद वहां पर मुसलमानों के लिए तमाम तरह की दिक्कतें आने लगीं, उसी तरह की स्थिति से अब आस्ट्रेलिया के मुसलमानों को भी गुजरना होगा।

Muslims to face tough time in Australia

गुस्सा उतरेगा मुसलमानों पर

आजतक चैनल से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार दीपक शर्मा मानते हैं कि हमले का नतीजा जो हो लेकिन ये तय है कि अब ऑस्ट्रेलिया का सारा गुस्सा वहां की 4.5 लाख मुस्लिम जनसँख्या पर निकलेगा क्यूंकि मौका-ए-वारदात पर आतंकवादी एक अरबी झंडा फहरा रहे हैं। इस जनसँख्या में अगर अवैध रूप से वहां पनाह लिए मुसलमानों का कुल टोटल करें तो संख्या 10 लाख से ज्यादा बताई जाती है।

भारत के मुसलमान भी

जानकारों ने बताया कि वहां कि मुस्लिम आबादी में बहुसंख्य भारतीय उप महादीप के लोग हैं जो ऑस्ट्रेलिया में रोटी की जद्दोजहद में सात समन्दर लांघ कर पहुंचे है। कोई हिन्दुस्तानी वहां टैक्सी चला रहा है, कोई होटल का वेटर है कोई एयरपोर्ट पर सफाईकर्मी। इनका जीवन पहले से ही थर्ड ग्रेड टाइप है।

आस्ट्रेलिया की छीनी नींद

बेशक, यह बात तो सच है कि ईसाइयों के सबसे बड़े त्यौहार, क्रिसमस, के दस दिन ही बचे थे कि सिडनी में एक बड़े आतंकवादी हमले ने आस्ट्रेलिया की नींद छीन ली। इस बीच, जानकारों कहते हैं कि हमले में कितने लोग बचेंगे या मरेंगे सवाल ये नही है। पर किसी रेस्तरां में सुबह सुबह काफी पीते लोगों की कनपट्टी पर अचानक बन्दूक की नोक रख दी जाए तो ऑस्ट्रेलिया जैसे शांत देश का सिहर उठना लाजिमी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+