मुस्लिम महिला को नहीं दिया सोडा का कैन, कहा वो बम बना लेगी
नयी दिल्ली। मुस्लिम महिला के साथ एयरलाइंस द्वारा नस्लभेद करने का आरोप लगाया गया है। यूनाइडेट एयरलाइंस में सफर कर रही इस महिला के साथ एयरलाइंस के स्टाफ ने भेदभाव किया और उसे सोडा का कैन देने से मना कर दिया।

विमान कंपनी पर एक विमान में डाइट कोक की बिना खुली कैन के मुद्दे पर इस्लामोफोबिया के कारण एक महिला यात्री के साथ भेदभाव के आरोप लगे है। इस घटना के बारे में महिला ने फेसबुक पर पोस्ट लिखा, जिसके बाद ये घटना खूब वाइरल हो गई है।
जानकारी के मुताबिक शिकागो के एक विश्वविद्यालय में मुस्लिम धर्मगुरु ताहिरा यूनाइडेट एयरलाइंस की विमान में सफर कर रही थी। सफर के दौरान उनसे एयरलाइंस के स्टाफ से सोडा की बिना खुली कैन मांगी, लेकिन स्टाफ ने उसे बिना खुली कैन देने से मना कर दिया।
सवाल करने पर स्टाफ ने कहा कि हम बिना खुली कैन लोगों को देने के लिए अधिकृत नहीं है क्योंकि वे उसे विमान में हथियार के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पूरे वारदात के दौरान किसी भी यात्री ने उसकी मदद नहीं की। बल्कि उसे इसलिए चुप रहने को कहा गया क्योंकि वो मुसलमान है। फेसबुक पर लिखे अपने पोस्ट में ताहिरा ने हैशटैग #IslamophobiaISREAL का इस्तेमाल भी किया गया।
इस पोस्ट के फौरन बाद मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर इस कथित घटना को धर्मान्धता की अक्षम्य घटना बताया, जबकि कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि वे यूनाइटेड एयरलाइंस का बहिष्कार करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications