हैंडशक पर आए एक ऑर्डर ने स्विटजरलैंड में मचा रखा है बवाल
बर्न। स्विट्जरलैंड के एक स्कूल ने पिछले दिनों अपने यहां पढ़ने वाले मुस्लिम छात्रों के महिला टीचर्स के साथ हाथ मिलाने पर रोक लगा दी है। अब स्विट्जरलैंड की सरकार ने स्कूल के इस फैसले की आलोचना की है।

आपको बता दें कि स्विट्जरलैंड में यह प्रथा है कि क्लास शुरू होने से पहले और क्लास खत्म होने के बाद छात्रों को अपने टीचर्स से हाथ मिलाना होता है।
पिछले दिनों स्विट्जरलैंड के बासेल में थेरविल के दो किशोरावस्था छात्रों ने इस चलन पर अपना विरोध और आपत्ति दर्ज कराई थी।
इन दोनों छात्रों का कहना था कि इस्लाम, परिवार के बेहद करीबी सदस्यों को छोड़कर किसी दूसरे विपरीत लिंग के व्यक्ति के साथ किसी भी तरह के शारीरिक संपर्क की मंजूरी नहीं देता।
विवाद बढ़ता देख स्कूल ने भी फैसले को लेकर अपना बयान दिया और इस फैासले का बचाव किया। लेकिल स्विट्जरलैंड की जस्टिस मिनिस्टर साइमनेट्टा सॉमरुगा ने स्विस टेलीविजन को बताया कि हाथ मिलाना इस देश के कल्चर का हिस्सा है।
भेदभाव को नजरअंदाज करने की कोशिश के तहत स्कूल के अधिकारियों ने यह भी तय किया कि दोनों छात्रों को पुरुष शिक्षकों से भी हाथ मिलाने की जरूरत नहीं है।
दूसरी ओर फेडरेशन ऑफ इस्लामिक ऑर्गनाइजेशंस इन स्विट्जरलैंड का कहना है कि धर्मशास्त्रों में पुरुषों और महिलाओं को हाथ मिलाने की मंजूरी है और कुछ इस्लामिक देशों में इसका रिवाज भी था।












Click it and Unblock the Notifications