आतंकी हमलों पर कमेंट के चलते मुस्लिम सिंगर को छोड़ना पड़ा टीवी शो

आतंकी हमलों को लेकर कमेंट करने पर मुस्लिम सिंगर को छोड़ना पड़ा शो

नई दिल्ली। मुस्लिम महिला गायिका मेनल इबिस्टीम को आतंकी हमलों को लेकर किए गए अपने एक पुराने पोस्ट के चलते फ्रांस के एक टीवी शो को छोड़ना पडा है। मेनल ने फेसबुक पर आंतकी हमलों को लेकर लिखा था। 22 साल की मेनल इबिस्टीम ने साल 2016 में फ्रांस में हुए आतंकी हमलों को लेकर पहले सोशल मीडिया पर लिखा था और सरकार की भूमिका पर सवाल किया था, इसी के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद उनकी आलोचना हुई और दबाव के बाद उनको शो से हटना पड़ा।

 ये थे मेनल के पोस्ट

ये थे मेनल के पोस्ट

मेनल इबिस्टीम ने फेसबुक पर लिखा कि ये एक रुटीन बन चुका है, हर हफ्ते आतंकी हमला, आतंकी अपनी आईडी साथ लेकर जाते हैं। क्या जब कोई खतरनाक साजिश रचतै है तो अपने पेपर साथ ले जाना नहीं भूलता। एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'कोई और नहीं बल्कि हमारी सरकार ही असली आतंकी है।'

पोस्ट पर मांग ली थी माफी

पोस्ट पर मांग ली थी माफी

मेनल ने ये पोस्ट काफी पहले की थी और इन पोस्टों पर उन्होंने माफी भी मांग ली थी।उन्होंने ये पोस्ट डिलीट भी कर दी थी लेकिन इसका स्क्रीनशॉट वायरल होने पर मेनल के हटना पड़ा। जिस शो में वह हिस्सा ले रही थीं उसके ब्रॉडकास्टर पर दबाव के बाद शुक्रवार को उन्हें शो से बाहर कर दिया गया।

शो से बाहर होने पर ये बोलीं मेनल

शो से बाहर होने पर ये बोलीं मेनल

शो से बाहर होने के बाद मेनल ने फेसबुक पर कहा है कि वो किसी को आहत नहीं करना चाहती थीं। फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट में उन्होंने कहा कि मेरा इरादा किसी की भावनाओं को आहत करने का नहीं था। मुझे इस बात का अहसास है कि मेरे कमेंट से लोगों को तकलीफ पहुंची है, इसका मुझे बहुत दुख है। इसलिए मैंने ये शो छोड़ने का फैसला लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+