Muslim in Israel: क्या इजराइल में मुसलमान भी रहते हैं? जानें इसाइयों और अन्य धर्मों का हाल
Muslim in Israel: इजरायल और फिलिस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास के बीच भीषण जंग जारी है। हमास के हमले में अबतक 600 से अधिक इजरायली मारे गए हैं। वहीं इजराइल भी अपनी तरफ से मुंहतोड़ जवाब देने की कोशिश में लगा है। दोनों तरफ से रॉकेट और बम से हमले किए जा रहे हैं। बता दें कि इजराइल को यहूदियों का देश माना जाता है। दुनिया भर के लोगों का मानना है कि इजराइल से अधिकांश मुस्लिम देशों का नहीं बनता है, क्योंकि इजराइल अरब मुसलमानों का गढ़ कहे जाने वाले फिलिस्तीन को टुकड़े कर बना है।
तो चलिए आज हम आपलोगों को बताएंगे कि क्या इजराइल में मुसलमान भी रहते हैं? यदि रहते हैं तो इनकी जनसंख्या कितनी है? इसाइयों और अन्य धर्मों का यहां क्या हाल है? नीचे पढ़ें पूरी विस्तृत रिपोर्ट...
बता दें कि इजराइल में मुसलमानों की अच्छी खासी आबादी है। इजराइल की आबादी लगभग 94 लाख है और इसमें 18 फीसदी अरब मुस्लिम रहते हैं। यानी, कहा जाए तो 17 लाख के करीब मुस्लिम रहते हैं। वहीं यहूदियों की जनसंख्या सबसे अधिक 74 फीसदी है। माना जाए तो 70 लाख आबादी यहूदियों की है और बाकी 7 लाख में सभी धर्म के लोग रहते हैं। इसाइयों की बात करें तो यह केवल 2 फीसदी है। 2 लाख के करीब इसाई रहते हैं। 1.30 प्रतिशत द्रुजिस्म लोग रहते हैं।

जेरूसलम इजरायल यहूदी,ईसाई और मुसलमानों की बहुत पवित्र जगह है वह जगह इजराइल के कब्जे में है इसलिए वहां की कुछ मुस्लिम आबादी भी इस राज्य में रहती है अगर आंकड़े देखे जाएं तो इजराइल में 74% यहूदी लोग रहते हैं 18% मुसलमान 2% ईसाई और 1.30 प्रतिशत द्रुजिस्म लोग रहते हैं।
इजराइल में 18 हजार से ज्यादा हिंदू
भारतीय दूतावास की वेबसाइट के अनुसार, इजराइल में 18 हजार से ज्यादा हिंदू निवास करते हैं। यहां हिंदू नागरिकों को बहुत सम्मान के नजरों से देखा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications