वीजा के लिए 11 वर्ष की लड़कियों की स्काइप के जरिए हो रही शादी
लंदन। ब्रिटेन में इन दिनों अजीबो-गरीबों ट्रेंड देखने को मिल रहा है। यहां पर वीजा की लालच में 11 वर्ष की लड़कियों का जबरन निकाह कराया जा रहा है।

ब्रिटेन में जबरदस्ती शादी पर बैन लगा है और हैरानी की बात है कि ये सभी शादियां इंटरनेट यानी स्काइप के जरिए हो रही हैं।
ब्रिटिश ऑर्गनाइजेशन फ्रीडम की ओर से जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेशों में मौजूद स्काइप पर ही निकाह पढ़ रहे हैं। इन निकाह के पीछे की सबसे बड़ी वजह है यूके का वीजा हासिल करना।
संस्था के मुताबिक कई बार इस वादे के साथ भी शादी करायी जाती है कि लड़की के पति को ब्रिटेन का वीजा दिलाया जाएगा।
ब्रिटिश डेली संडे टाइम्स में इस ऑर्गनाइजेशन की फाउंडर अनीता प्रेम के हवाले से कहा गया है कि जब मुसलमानों के बच्चे पश्चिमी सभ्यता की तरफ झुकाव रखते हैं तो उन्हें रोकना काफी मुश्किल हो जाता है। उन्हें रोकने के लिए ही ऐसा किया जाता है।
एक बार शादी हो जाने पर जीवनसाथी को वीजा दिलाने का दबाव होता है। उम्मीद की जाती है कि लड़की जब उस देश में जहां जाएगी जहां उसका पति रहता है और अगर वह गर्भवती हो जाती है उसे एक वैध वीजा हासिल हो सकेगा।
ऐसे ही एक मामले के तहत लंदन की 11 वर्षीय लड़की का निकाह स्काइप के जरिए बांग्लादेश के 25 वर्षीय एक व्यक्ति से करा दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications