मस्जिद जा रही लड़की को बेसबॉल से पीटा, अपहरण के बाद की निर्मम हत्या
नई दिल्ली। वर्जीनिया में अमानवीयता का एक ऐसा चेहरा देखने को मिला जो शायद किसी के लिए भी पचा पाना आसान नहीं होगा। दरअसल, यहां एक 17 साल की मुस्लिम लड़की नाबरा की डेड-बॉडी रविवार को वर्जीनिया के नजदीक बने एक तालाब से मिली है। घटना के मुताबिक नाबरा अपने दोस्ताें के साथ सुबह चार बजे मस्िजद जा रही थी उस समय अचानक वहां एक युवक आता है और नाबरा के साथ छेड़खानी करके उसे वहां से अपहरण्ा कर ले जाता है। पुलिस ने 22 साल के डारविन मार्टिन्ज को हत्या का आरोपी पाया है।

सिर पर बैट से किया गया हमला
नाबरा के दोस्तों का कहना है कि पहले तो उस आदमी ने नाबरा के साथ छेड़खानी की उसके बाद वह उसे अपने साथ लेकर वहां से भाग निकला। इस घटना के बाद जब पुलिस ने छानबीन की और नाबरा की बॉडी ढूढ़ निकाली। पुलिस का दावा है कि इस बच्ची के साथ्ा पहले छेड़खानी की गई उसके बाद उसके सिर पर बैट से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद उसे वर्जीनिया के एक तालाब में फेंक दिया गया।
मुस्लिम कम्युनिटी ने जताया विरोध
जब इस बात की खबर मुस्लिम समाज को हुई तो उनमें अच्छा खासा आक्रोश व्याप्त हो गया। मुस्लिम कम्युनिटी का कहना है कि मस्जिद के पास इस तरह की घटना होना शर्मनाक है। वहीं पुलिस ऑफिसर का कहना है कि अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। रेशियल जस्टिस एंड सिविल एक्टिविस्ट लिंडा सैरसोर ने बताया कि हमें अपने यूथ के लिए मिलकर आगे आना होगा। उन्होंने नाबरा के परिवार को न्याय देने की पूरी उम्मीद जताई है।












Click it and Unblock the Notifications