Ramadan: मुस्लिम अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन में मना रहा रमजान, रोजा रखने पर मनाही
Muslim astronaut Sultan AlNeyadi स्पेस स्टेशन पर हैं। वहां उनको रोजा रखने की इजाजत नहीं मिली। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है।

रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया है, जिसके तहत मुस्लिम लोग एक महीने तक रोजा रखेंगे। इस बार इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर भी रमजान काफी खास है, क्योंकि वहां पर एक मुस्लिम अंतरिक्ष यात्री हैं। वो स्पेस में रमजान तो मना रहे, लेकिन वैज्ञानिकों ने उनको रोजा रखने की इजाजत नहीं दी है। उन्होंने वहां से ट्विटर पर एक पोस्ट भी लिखी है, जो काफी वायरल हो रही। (वीडियो-नीचे)
दरअसल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रहने वाले सुल्तान अलनेयादी क्रू-6 मिशन के साथ अंतरिक्ष में गए थे। वो पृथ्वी के बाहर लंबी अवधि के मिशन पर जाने वाले पहले अमीराती हैं। रमजान का पवित्र महीना उनके लिए काफी खास है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अंतरिक्ष स्टेशन और उसके बाहर का खूबसूरत नजारा दिख रहा।
इस वीडियो के साथ सुल्तान ने लिखा कि रमजान मुबारक। आप सभी को आशीर्वाद से भरे एक महीने की शुभकामनाएं। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से रात के समय के सुंदर दृश्यों को आप सभी के साथ शेयर कर रहा हूं।
इस वजह से रोजा रखने की इजाजत नहीं
दरअसल अंतरिक्ष में जाने पर शरीर में काफी ज्यादा बदलाव हो जाते हैं। गुरुत्वाकर्षण नहीं होने की वजह से अंग भी काफी प्रभावित होते हैं, ऐसे में स्पेस स्टेशन में रहने वालों के लिए एक डाइट तय की जाती है, जिसको समय-समय पर लेना जरूरी होता है। ऐसे में अंतरिक्ष यात्रियों को रोजा या किसी अन्य तरह का व्रत रखने की इजाजत नहीं होती है।
खुद कही थी ये बात
मिशन पर निकलने से पहले सुल्तान अलनेयादी से रमजान को लेकर सवाल किया गया था। जिस पर उन्होंने कहा था कि वो ऐसी किसी भी गतिविधि में नहीं शामिल होंगे, जो मिशन को खतरे में डाल सकती है। उनको साफ निर्देश हैं कि वो खाने से जुड़े नियमों में बदलाव ना करें। जिसका वो लगातार पालन कर रहे।












Click it and Unblock the Notifications