कुछ दिन पहले एलन मस्क को दे रहे थे धमकी, अब गाजा में इंटरनेट देने पर कैसे तैयार हो गए PM नेतन्याहू?

एलन मस्क और इजराइली कम्युनिकेशन मिनिस्ट्री के बीच स्टारलिंक ऑपरेशन्स के लिए एक समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत एलन मस्क अपनी कंपनी स्टारलिंक के जरिए इजराइल और गाजा पट्टी में इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराएंगे।

इजराइल के संचर मंत्री श्लोमो करही ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ये जानकारी दी। मंत्री करही ने एक्स पर लिखा कि सिर्फ उनके मंत्रालय की मंजूरी के साथ इजराइल और गाजा पट्टी में स्टारलिंक इंटरनेट सुविधा प्रदान कर सकेगा।

Musk provide Starlink internet in gaza

इजराइल के संचार मंत्री ने सोमवार को उनके और मस्क के बीच हुए इस समझौते को "महत्वपूर्ण" बताया। इससे पहले यूक्रेन युद्ध में भी रूस ने सब टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क को बर्बाद कर दिया, तो एलन मस्क की स्टारलिंक सर्विस ने यूक्रेन में कनेक्टिविटी प्रदान की थी

मंत्री करही ने लिखा,"मेरी लीडरशिप में कम्युनिकेशन मिनिट्री के साथ प्रिंसिपल अंडरस्टैंडिंग तक पहुंचने के लिए बधाई देता हूं। इस एग्रीमेंट के तहत स्टारलिंक सैटेलाइट यूनिट को इजराइल और गाजा पट्टी में ऑपरेट किया जा सकेगा। हमास और ISIS से जंग के बीच यह एग्रीमेंट उन सभी के लिए जरूरी है जो बेहतर दुनिया चाहते हैं। मैं इजराइल में आपका स्वागत करता हूं।"

इजराइल ने 7 अक्टूबर को युद्ध शुरू होने के बाद गाजा पट्टी के कम्युनिकेशन नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद पिछले महीने एलन मस्क ने स्टारलिंक के जरिए गाजा में इंटरनेट सुविधा मुहैया कराने की बात कही थी। हालांकि तब एलन मस्क के ऐलान के बाद इजराइल उन पर बुरी तरह नाराज हो गया था।

तब इजराइल के संचार मंत्री ने कहा था कि उनका देश मस्क के इस कदम के खिलाफ लड़ेगा। लेकिन ठीक एक महीने के बाद दोनों के बीच समझौता हो गया है और मस्क की आलोचना करने वाले मंत्री ही अब उनका स्वागत कर रहे हैं।

इजराइल और एलन मस्क के बीच ये डील कैसे संभव हुई है इस बारे में अभी तक विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल एलन मस्क इजराइल दौरे पर हैं जहां वे बंधक बनाए गए लोगों के परिवार से मिलेंगे। उनके साथ इजराइली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग भी होंगे।

रविवार को राष्ट्रपति ऑफिस ने बयान जारी करते हुए कहा, 'राष्ट्रपति हर्ज़ोग एलन मस्क से मीटिंग के दौरान ऑनलाइन बढ़ती यहूदी विरोधी भावना से निपटने के लिए कार्रवाई करने की आवश्यकता पर जोर देंगे।'

इसके साथ ही ऐसी संभावना जताई जा रही है कि एलन मस्क ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

स्टारलिंक क्या है?

स्टारलिंक एक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइड है। इसके द्वारा इंटरनेट कनेक्शन लेने के लिए जमीन पर टावर का जाल नहीं बिछाना पड़ता है और ना ही फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विसेस की तरह तार फैलाना होता है। ये सर्विस आसमान का इस्तेमाल करके इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रोवाइड करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+