सऊदी जर्नलिस्‍ट जमाल खाशोगी के बेटों ने पिता के हत्‍यारों को किया माफ

रियाद। सऊदी जर्नलिस्‍ट जमाल खाशोगी के परिवार ने उनके हत्‍यारे को क्षमादान दे दिया है। खाशोगी के बेटे सालेह ने एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि परिवार उन लोगों को माफ करता है कि जिसने उनके पिता की हत्‍या कर दी थी। अक्‍टूबर 2018 में टर्की के इस्‍तानबुल में स्थित सऊदी कांसुलेट में खशोगी की हत्‍या कर दी गई थी। उनकी हत्‍या के डेढ़ साल से ज्‍यादा का समय हो चुका है लेकिन कोई नहीं जानता है कि उन्‍हें कांसुलेट में आखिर किसने मारा था।

saudi-journalist-khashogi.jpg

हत्‍या में आया है सऊदी प्रिंस MBS का नाम

सालेह ने ट्वीट में लिखा, 'रमजान के पवित्र माह में हम अल्‍लाह की उस बात को याद करते हैं जिसमें कहा गया है: अगर कोई इंसान माफी देता है और मेल जोल करता है तो उसे अल्‍लाह की तरफ से ईनाम दिया जाता है।' सालेह ने आगे लिखा, 'इसलिए हम शहीद जमाल खाशोगी के बेटे उन लोगों को माफी का ऐलान करते हैं जिन्होंने हमारे पिता को मारा है।' दिसंबर 2019 में सऊदी अरब की एक कोर्ट ने खशोगी की हत्‍या में पांच लोगों को मौत की सजा सुनाई थी। इस अनसुलझे केस में तीन लोगों को 24 साल की कैद भी दी गई थी। उनकी हत्‍या में सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान (एमबीएस) का नाम आया था। यूनाइटेड नेशंस (यूएन) की फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक इस बात के विश्‍वसनीय सुबूत मिले हैं कि खाशोगी की हत्‍या में सऊदी अरब के राजकुमार एमबीएस शामिल थे। यूएन ने इसके साथ ही राजकुमार की जांच करने की बात भी पुरजोर तरीके से कही है। इससे पहले अमेरिकी इंटेलीजेंस एजेंसी सीआईआई की ओर से इस तरह का दावा किया गया था। कुछ माह पहले पीबीएस पर टेलीकॉस्‍ट हुई एक डॉक्‍यूमेंट्री में एमबीएस ने जर्नलिस्‍ट जमाल खाशोगी की हत्‍या की जिम्‍मेदारी ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+