पुलिस को फेसबुक पासवर्ड ना बताने पर 14 महीने की जेल
लंदन। हत्या के मामले में संदिग्ध एक ब्रिटिश शख्स के पुलिस को अपना फेसबुक पासवर्ड ना बताने पर 14 माह की जेल की सजा दी गई है। स्कूली छात्रा के हत्या के मामले में लंदन पुलिस ने स्टीफन निकोलसन से उसकी फेसबुक आईडी का पासवर्ड मांगा था। पुलिस जानना चाहती थी कि मृतका और स्टीफन के बीच क्या बातचीत हुई लेकिन उसने पासवर्ड पुलिस को नहीं बताया।

13 साल की छात्रा की हत्या का मामला
लंदन के साउथम्पटन में रहने वाली 13 साल की लूसी मैकहग की इस साल जुलाई में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जिसमें वो स्टीफन की भूमिका को भी संदिग्ध मानकर चल रही है। पुलिस का मानना है कि लूसी और स्टीफन के बीच काफी बातचीत होती थी।

मृतका के साथ संदेशों की जांच करना चाहती थी पुलिस
लूसी की हत्या से पहले कई दिनों तक स्टीफन उसके घर में ठहरा था। ऐसे में पुलिस ने उसे भी जांच में शामिल किया। जांच के लिए पुलिस ने उससे फेसबुक पासवर्ड की मांग की गई थी ताकि उसके और छात्रा के बीच संदेशों की जांच की जा सके। स्टीफन के इनकार पर अदालत ने उसे 14 महीने जेल की सजा सुनाई है।

आरआईपीए के तहत दोषी पाया गया स्टीफन
स्टीफन निकोलसन को कोर्ट ने मामले में संदिग्ध मानते हुए रेगुलेशन ऑफ इंवेस्टीगेटरी पावर्स एक्ट (आरआईपीए) के तहत दोषी पाया था। इस एक्ट के तहत लंदन में पुलिस किसी आपराधिक मामले की जांच के दौरान संदिग्धों के सोशल मीडिया पासवर्ड मांग सकती है ताकि सही पड़ताल की जा सके।












Click it and Unblock the Notifications