बुलेट ट्रेन के लिए भारत के साथ जापान को देख चीन को लगी मिर्ची, दिया ये ऑफर
नई दिल्ली। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे दो दिनों की यात्रा पर भारत में हैं। यहां गुरुवार को दोनों देशों के नेता बुलेट ट्रेन की नींव रखी रखेंगे। इस बात पर चीन को मिर्ची लगी है और वो उसकी तरफ से बयान आया है। बुधवार को चीन ने कहा है कि वो हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट्स में भारत की मदद करना चाहता है। आपको बता दें कि चीन पहले भी भारत में हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट को लेकर ऑफर दे चुका है। भारत की तरफ से चीन को दरकिनार कर जापान को तवज्जो दी गई। हालांकि चीन के इस बार के ऑफर पर भारत की तरफ से कोई प्रतिक्रिया अबतक नहीं दी गई है।

जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद-मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन को लेकर किए गए सवाल पर चीन ने कहा कि वह भारत में ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने में सहयोग करना चाहेगा। चीन ने कहा, 'वह इस दिशा में भारत के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि चीन भारत में चेन्नई-नई दिल्ली और नई दिल्ली-नागपुर के बीच हाई स्पीड ट्रेन प्रोजेक्ट की संभावित स्टडी कर चुका है। गेंग शुआंग ने बताया हाई स्पीड ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर चीन और भारत महत्वपूर्ण सहमति की तरफ बढ़ रहे हैं।
शुआंग ने कहा, 'दोनों देशों की संबंधित अथॉरिटी इस मसले पर एक दूसरे के संपर्क में हैं। दोनों देशों में HSR प्रोजेक्ट की स्टडी पर सहमति बन गई है। बहुत जल्द ही इस दिशा में अंतिम निर्णय हो जाएगा'। बता दें कि जापान और चीन हाई स्पीड रेल टेक्नोलॉजी निर्यात करने वाले दुनिया के दो बड़े देश माने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications