कनाडा के टोरंटो में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, एक बच्चे समेत नौ लोग घायल
कनाडा के टोरंटो में रविवार रात गोलीबारी में कम से कम नौ लोगों के घायल होने की खबरें हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी की ओर से यह जानकारी दी गई है। टोरंटो पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार शख्स को मार गिराया है।
टोरंटो। कनाडा के टोरंटो में रविवार रात गोलीबारी में कम से कम नौ लोगों के घायल होने की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। घटना में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। न्यूज एजेंसी एएफपी की ओर से यह जानकारी दी गई है। टोरंटो पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार शख्स को मार गिराया है। घटना टोरंटो के पूर्व में स्थित डैनफोर्थ और लोगन एवेन्यूज की है और ये दोनों ही टोरंटो के सबसे बिजी इलाके हैं। पुलिस और डॉक्टरों की टीम घटनास्थल पर मौजूद है। फिलहाल अभी यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि कितने लोग इस घटना में घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि अभी तक आठ लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इस हादसे की में अभी और ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

#BREAKING NEWS: Multiple people are hospitalized after an active shooter opens fire in Toronto, Canada. pic.twitter.com/K1KFGhYLiH
— LNT News (@newsLNT) July 23, 2018












Click it and Unblock the Notifications