Multiple blasts in Srilanka : हमारे क्षेत्र में इस तरह की बर्बरता की कोई जगह नहीं: PM मोदी

नई दिल्ली। ईस्टर के मौके पर श्रीलंका एक के बाद एक धमाकों से दहल उठा है, रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका में कुल 6 धमाके हुए, जिनमें से तीन चर्च में, दो होटल में और एक अन्य जगह पर हुआ, श्रीलंकाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 190 लोगों के मरने और सैकड़ों लोगों के घायल होने की खबर है।

सीरियल ब्लास्ट से दहला श्रीलंका

बताया जा रहा है कि यह धमाका उस समय हुआ, जब ईस्टर की प्रार्थना के लिए लोग चर्च में एकत्र हुए थे। पुलिस ने बताया कि स्थानीय समयनुसार पहला धमाका सुबह 8:45 पर हुआ, फिलहाल अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीरियल ब्लास्ट की कड़ी निंदा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट की कड़ी निंदा की है। पीएम ने ट्वीट कर कहा, 'हमारे क्षेत्र में इस तरह की बर्बरता की कोई जगह नहीं है। भारत श्रीलंका के लोगों के साथ पूरी तरह से खड़ा है। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।'

पीएम मोदी ने श्रीलंका की सरकार को हरसंभव मदद करने का भरोसा भी दिया है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

हेल्पलाइन नंबर जारी

पीएम मोदी से पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा था कि हमारी पूरी नजर घटना पर बनी हुई है तो वहीं भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

सोमवार और मंगलवार को देश के सभी स्कूल बंद रहेंगे

सोमवार और मंगलवार को देश के सभी स्कूल बंद रहेंगे

श्रीलंका में हुए इन सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद अगले दो दिन यानी सोमवार और मंगलवार को देश के सभी स्कूल बंद रहेंगे, प्रशासन ने लोगों से शांति से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+