Live: श्रीलंका में 8 सीरियल ब्लास्ट, 3 भारतीयों की मौत, मरने वालों की संख्या 207

नई दिल्ली। रविवार का दिन श्रीलंका के लिए काला साबित हुआ, यहां की राजधानी कोलंबो सहित देश के कई हिस्सों में आज ईसाइयों के पवित्र पर्व ईस्टर के दिन चर्च और होटलों को निशाना बनाते हुए आठ बम धमाके हुए हैं, इन धमाकों में अभी तक 207 लोगों के मारे जाने की खबर है जबक‍ि 300 से ज्‍यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, इनमें 35 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, हालांकि अभी तक किसी भारतीय के हताहत होने की खबर नहीं है।

Live: श्रीलंका में 8 सीरियल ब्लास्ट, 190 की मौत, 7 गिरफ्तार

पढ़ें लाइव अपडेट्स

LIVE Feed
Apr 21, 2019, 8:30 PM IST

श्रीलंका ब्लास्ट में अब तक 35 विदेशी नागरिकों के मारे जाने की खबर है, जिसमें 3 भारतीय भी शामिल हैं।
Apr 21, 2019, 5:35 PM IST

श्रीलंका धमाके के मामले में 7 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
Apr 21, 2019, 5:14 PM IST

पीएम मोदी ने श्रीलंका की सरकार को हरसंभव मदद करने का भरोसा भी दिया है।
Apr 21, 2019, 5:12 PM IST

श्रीलंका हमलों में मरने वालों का आंकड़ा 207 हो चुका है।
Apr 21, 2019, 5:12 PM IST

कटुवापितियूत्या के सेंट सेबैस्टियन चर्च से किए गए एक फेसबुक पोस्ट में लिखा गया, हमारे गिरजाघर पर बम हमला , कृपया आएं और मदद करें।
Apr 21, 2019, 4:24 PM IST

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने ट्वीट कर कहा, 'आज हमारे लोगों पर कायरतापूर्ण हमलों की मैं कड़ी निंदा करता हूं। मैं इस दुखद घड़ी में सभी श्रीलंकाई लोगों से एकजुट और निडर रहने का आह्वान करता हूं। कृपया असत्यापित रिपोर्टों और अटकलों के प्रचार से बचें। सरकार इस स्थिति को रोकने के लिए तत्काल कदम उठा रही है।'
Apr 21, 2019, 4:22 PM IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से बात की और आज हुए हमले में डेढ़ सौ निर्दोषों की जान जाने पर देशवासियों और खुद की ओर से दुख व्यक्त किया।
Apr 21, 2019, 4:22 PM IST

श्रीलंका में हुआ आठवां विस्फोट आत्मघाती था। इस धमाके में 3 लोग मारे गए। (एएफपी)
Apr 21, 2019, 3:50 PM IST

श्रीलंका के होटल और चर्च पर हुए हमले डरानेवाले हैं। इस घटना का शिकार हुए लोगों के साथ मेरी सहानुभूति है: ब्रिटिश पीएम टेरिजा मे
Apr 21, 2019, 3:48 PM IST

तमिलनाडु के सीएम ने श्रीलंका धमाके की निंदा की।
Apr 21, 2019, 3:25 PM IST

श्रीलंका में सोमवार तक शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू।
Apr 21, 2019, 3:24 PM IST

ब्लास्ट के बाद श्रीलंका सरकार ने सोशल मीडिया और मैसेजिंग सर्विस पर लगाई पाबंदी। सरकार ने नाइट कर्फ्यू का भी ऐलान किया।
Apr 21, 2019, 3:23 PM IST

श्रीलंका में हुए धमाके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इस आंतकवादी कार्रवाई की निंदा करता हूं।
Apr 21, 2019, 3:18 PM IST

श्रीलंका में आठवां धमाका, पूरे देश में सोशल मीडिया पर रोक, अब तक 158 लोगों की मौत हो चुकी है।
Apr 21, 2019, 2:53 PM IST

राजधानी कोलंबो में आठवें ब्लास्ट की खबर। (AFP)
Apr 21, 2019, 1:50 PM IST

श्रीलंका धमाके पर अरविंद केजरीवाल ने जताया दुख।
Apr 21, 2019, 1:49 PM IST

राष्ट्रपति कोविंद ने श्रीलंका धमाके की निंदा की।
Apr 21, 2019, 1:49 PM IST

श्रीलंका धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 156 हुई।
Apr 21, 2019, 1:35 PM IST

सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद अगले दो दिन यानी सोमवार और मंगलवार को देश के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
Apr 21, 2019, 1:34 PM IST

श्रीलंका बम धमाके में मरने वालों में 9 विदेशी शामिल
Apr 21, 2019, 1:06 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट की कड़ी निंदा की है। पीएम ने इस बारे में ट्वीट किया है।
Apr 21, 2019, 12:19 PM IST

श्रीलंका ब्लास्ट में अब तक 129 से ज्यादा की मौत।
Apr 21, 2019, 12:12 PM IST

धमाकों के बाद राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने धमाकों पर शोक जताया है और लोगों से शांति की अपील की है।
Apr 21, 2019, 12:12 PM IST

श्रीलंका में आत्मघाती हमले की चेतावनी वहां के पुलिस प्रमुख ने पहले ही दी थी। इस बात का खुलासा डॉक्युमेंट्स से हुआ है।
Apr 21, 2019, 11:56 AM IST

पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।
Apr 21, 2019, 11:55 AM IST

सेना ने 200 सैनिकों को इलाके में तैनात कर दिया है।
Apr 21, 2019, 11:55 AM IST

श्रीलंका के इकोनॉमिक रिफॉर्म्स एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन मिनिस्टर हर्षा डिसिल्वा ने कहा कि भयानक दृश्य है यह।
Apr 21, 2019, 11:55 AM IST

इसके अलावा होटल शांग्री-ला, सिनामोन ग्रैंड और किंग्सबरी में भी धमाका हुआ है।
Apr 21, 2019, 11:55 AM IST

पुलिस ने कहा कि कोलंबो में सेंट एंथनी चर्च, नौगोंबो में सेंट सेबेस्टियन चर्च और बट्टिकलोबा में एक चर्च को निशाना बनाया गया है।
Apr 21, 2019, 11:51 AM IST

देखें, कोलंबो में ब्लास्ट वाली जगह की तस्वीरें।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+