Miami Building Collapse: अमेरिका में भरभराकर गिरी 12 मंजिला इमारत, 50 से ज्यादा लोग लापता

मियामी, जून 25: अमेरिका के मियामी में एक बहुत बड़ा हादसा सामने आया है, यहां के सर्फसाइड शहर में गुरुवार (24 जून) को एक बहुमंजिला बल्डिंग का एक हिस्सा भरभराकर ढह गया। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 51 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि इस हादसे के बाद तुरंत बड़े पैमाने पर इमरजेंसी सेवा मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। लोगों को ढूंढने के लिए मौके पर से मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

Miami building collapsed

बीसीसी की रिपोर्ट के मुताबिक मियामी में एक 12 मंजिला आवासीय इमारत का हिस्सा अचानक गिर गया, जिसमें एक व्यक्ति की जान जाने की बात कही जा रही है। काउंटी आयुक्त जोस डियाज ने कहा कि इमारत में रहने वाले पचास लोगों से अभी तक संपर्क नहीं किया गया है। अधिकारियों ने बताया है कि बचाव दल ने 35 लोगों को मलबे से निकाला है। जिनमें से 10 लोगों को अस्पताल रेफर किया गया है।

80 यूनिट मौके पर मौजूद

हादसे में बल्डिंग का पिछला हिस्सा पूरी तरह से तबाह हो चुका है। वहीं बचाव राहत अभियान चला रही मियामी डैड दमकल ने ट्वीट करके बताया है कि मौके पर 80 से ज्यादा यूनिट मौजूद हैं, जो लोगों को सुरक्षित निकालने का अपना भरपूर प्रयास कर रही है। वहीं इस हादसे के बाद आसपास की इमारतों को भारी काफी नुकसान हुआ है, प्रशासन मौके पर क्रेन की मदद से लोगों को दूसरी बिल्डिंग से निकालने का काम कर रही है।

हादसे के कारणों का नहीं हुआ खुलासा

वहीं सोशल मीडिया पर भी इस हादसे की भयानक तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। वहीं इस हादसे के पीछे का क्या कारण है, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। सर्फसाइड के मेयर चार्ल्स बुरकेट के मुताबिक यह हादसा एक भयानक आपदा की तरह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+