तालिबान के सुप्रीम कमांडर मुल्ला उमर की मौत, तालिबान करेगा घोषणा
काबुल। तालिबान का सुप्रीम कमांडर मुल्ला उमर तीन साल पहले ही मर गया है। लेकिन इस बात का खुलासा आज बीबीसी ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर के दौरान किया। बीबीसी ने अपने अफगानिस्तान सरकार के सूत्रों के हवाले से बताया कि तालिबान का मुखिया मुल्ला उमर संभव है कि मर गया है।
हालांकि मुल्ला उमर के मारे जाने की खबर की तालिबान ने अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है और ना ही इस खबर का खंडन किया है। वहीं बीबीसी की माने तो जल्द ही तालिबान इस बाबत एक बयान जारी करेगा।
बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मुल्ला उमर तीन साल पहले ही मर चुका है। लेकिन उसे सिर्फ इसलिए जिंदा रखा गया ताकि तालिबान के वर्चस्व मे किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आये।
हाल ही में तालिबान ने मुल्ला उमर का बायो डाटा जारी किया था जिसमें उसकी पसंद और नापसंद के बारे में बताया गया था। साथ ही यह भी बताया गया था कि मुल्ला उमर ने लोगों को रमजान की मुबारकबाद भेजी है।













Click it and Unblock the Notifications