माउथवॉश सिर्फ 30 सेंकेंड में खत्‍म कर सकता है कोरोना वायरस! पढि़ए क्‍या रिसर्च में क्‍या कहा गया

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस का संक्रमण पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है। जबतक कोई वैक्‍सीन नहीं आ जाता तबतक सिर्फ सावधानी ही इसका उपाय है। एक स्‍टडी में दावा किया गया है कि माउथवॉश कोरोना के खिलाफ एक कारगर हथियार साबित हो सकता है। जी हां, एक स्टडी में यह पाया गया है कि माउथवॉश कोरोना वायरस को 30 सेकंड में खत्म कर सकता है। ब्रिटेन की कार्डिफ यूनिवर्सिटी की एक स्टडी में दावा किया गया है कि माउथवॉश 30 सेकंड में कोरोना वायरस को मार सकता है।

माउथवॉश सिर्फ 30 सेंकेंड में खत्‍म कर सकता है कोरोना वायरस! पढि़ए क्‍या रिसर्च में क्‍या कहा गया

यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डेविड थॉमस ने इस रिसर्च को लीड किया था, जिसमें पाया गया है कि cetypyridinium chloride (CPC) जिन माउथवॉश में होता है वे वायरस से लड़ सकते हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कोरोना के उपचार के लिए माउथवॉश का उपयोग किया जा सकता है या नहीं। इसके लिए माउथवॉश को फेफड़े तक पहुंचाना होता है, जो प्राकृतिक तरीके से संभव नहीं है।

अब यह देखना होगा कि क्या माउथवॉश मरीजों पर भी इतने असरदार तरीके से काम करता है या नहीं। डॉ. थॉमस ने यह भी बताया कि शोध में संक्रमण से जुड़े सवालों के जवाब तो नहीं मिले, लेकिन मरीजों पर ट्रायल के बाद देखा जाएगा कि माउथवॉश का असर कितने वक्त तक रहता है। शोध से इस बात का पता चला है कि कोरोनावायरस की बाहरी सतह पर जो लिपिड मेंब्रेन होती है उसे माउथवॉश में मौजूद एथेनॉल तोड़ सकता है। इसी वर्ष अक्टूबर में जर्नल ऑफ मेडिकल वायरोलॉजी में प्रकाशित एक शोध में बताया गया था कि ओरल एंटीसेप्टिक और माउथवॉश कोरोना के खिलाफ असरदार होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+