मां ने अपनी ही 13 महीने की मासूम के ऊपर चढ़ा दी कार, दर्दनाक मौत

अमेरिका में एक दर्दनाक घटना घटी है, जहां एक मां ने अपनी ही 13 महीने की बच्ची को कार से कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि इस घटना को महिला ने जानबूझकर अंजाम नहीं दिया था।

एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला अमेरिका के एरिजोना का है। वहां पर यावापई काउंटी शेरिफ की पुलिस को खबर मिली कि हादसे में एक बच्ची की जान चली गई। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो वो हैरान रह गए। हादसा उसकी मां से ही हुआ था। उनकी पहचान जाफरिया थॉर्नबर्ग के रूप में हुई है।

america accident

महिला के मुताबिक वो घर के बगल ही कार पार्क करती हैं। 6 जुलाई को रोजाना की तरह वो कार निकालने गईं। उन्होंने अपने बच्ची को सुरक्षित दूरी पर बैठाया था, लेकिन अचानक से अगला पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

आनन-फानन में उसको नजदीकी अस्पताल में बैठाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की। साथ ही काफी देर तक उसे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा, लेकिन वो नाकामयाब रहे। बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी महिला ने खुद पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक ये कंफर्म नहीं हो पाया है कि उनके ऊपर आपराधिक मामला चलेगा या नहीं।

चाचा ने मांगा डोनेशन
वहीं बच्ची के चाचा ने GoFundMe कैंपेन शुरू किया है। उन्होंने कहा कि उसका जन्म 16 मई 2022 को हुआ था और वो 6 जुलाई 2023 को दुनिया से चली गई। सबको उसके साथ खेलना पसंद था, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। अपने छोटे और सुंदर जीवन में उसने प्रकृति, अपने परिवार, जानवरों और पानी के साथ खेलना पसंद किया।

अगर कोई डोनेशन देना चाहता है, तो उनकी फैमिली को दे सकता है। इससे मुश्किल वक्त में उनकी परेशानी कम हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+