पहले 15 साल के बेटे से शादी की अब 26 साल की बेटी को फंसाया जाल में
Recommended Video

ओक्लाहोमा। दुनिया में रिश्तों के आयाम किस तरह से बदल रहे हैं उसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। अमेरिका के ओक्लाहोमा में एक महिला ने अपनी ही बेटी से शादी कर ली है। 44 वर्ष की महिला पैट्रिसिया स्पैन इस बात की दोषी पाई गई है कि उसने अपनी 26 साल की बेटी सिस्टी स्पैन से वर्ष 2014 में विवाह कर लिया था। महिला के दो बच्चे थे, जिनका लालन-पालन बच्चों की दादी ने किया था। खबर के मुताबिक इस मामले की जानकारी मिली थी। पैट्रिसिया की बेटी सिस्टी ने आरोप लगाया था कि उसकी मां ने धोखे से उससे शादी कर ली थी। कोर्ट ने आरोपी मां को 10 साल की सजा सुनाई है।

लेकिन बात यहीं नहीं रुकती है, महिला ने ना सिर्फ अपनी बेटी से शादी की थी, बल्कि उसने 2008 में अपने ही बेटे से शादी कर ली थी। कोर्ट के दस्तावेजों से इस बात का खुलासा हुआ है कि जिस वक्त महिला ने अपने बेटे से शादी की थी उसके बेटे की उम्र महज 15 वर्ष थी। इस शादी को भी रद्द करने के लिए याचिका दायर की गई है। जो याचिका दायर की गई है उसमे कहा गया है कि बेटा काफी दिनों के बाद उससे मिला था, जिसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई थी। स्थानीय मीडिया के अनुसार दोनों के बीच अनैतिक संबंध की भी बात सामने आई थी, जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया था।
महिला की बेटी मिस्टी ने बताया कि उसकी मांग ने उसके साथ धोखे से शादी कर ली थी। पैट्रिसिया ने कहा था कि जन्म प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों में उसका नाम बतौर मां नही होगा, लेकिन जब मिस्टी ने शादी के आवेदन को लेकर याचिका दायर की तो कोर्ट ने उसे रद्द कर दिया। मिस्टी ने कोर्ट से कहा था कि तमाम वकीलों से उसकी मां ने राय ली है और यह शादी गैरकानूनी नहीं होगी और किसी भी तरह का अपराध नहीं है। लेकिन कोर्ट ने इसे अपराध मानते हुए पैट्रिसिया को 10 साल की सजा सुनाई थी।
इसे भी पढ़ें- शराब के नशे में झूमता पूर्व CM का ड्राइवर चलाने लगा गाड़ी












Click it and Unblock the Notifications