Egypt: मां ने 5 वर्षीय बेटे को मारकट खा लिया सिर, कोर्ट ने नहीं दी सजा, कारण भी बताया

मिस्र में अप्रैल महीने के आखिर में घटी एक घटना ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। राजधानी काहिरा में एक मां ने अपने 5 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी, फिर उसकी लाश को पकाया और उसके सिर के कुछ हिस्सों को खा लिया था।

अब जाकर अदालत ने उस महिला पागल घोषित कर दिया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। कोर्ट ने 30 सितंबर को दिए गए अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला।

Mother killed her five-year-old son

कोर्ट ने कहा कि महिला को मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। 29 वर्षीय हना हसन लगभग 3 वर्ष पहले अपने पति से अलग हो गई थी। वह शार्किया गवर्नरेट के फकौस सेंटर इलाके के एक गांव में अपने बेटे के साथ अकेली रह रही थी।

उसकी गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने कहा कि मां ने कबूल किया कि उसने अपने बेटे के सिर का हिस्सा खाया था क्योंकि 'वह चाहती थी कि मरने के बाद भी वह हमेशा उसके साथ रहे।'

जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इसके बाद उसने बेटे के शव को बाथरूम में ले जाकर उसके शरीर को काट डाला और उसके सिर और उसके मांस के अन्य टुकड़ों को स्टोव पर उबलते पानी में पकाकर खा लिया।

फैसले से पहले, अभियोजकों ने तर्क दिया था कि हसन ने उसके बेटे की हत्या कर दी थी क्योंकि उसे डर था कि वह अपने पूर्व पति के हाथों लड़के की कस्टडी खो सकती है।

युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घर की बाल्टी में उसके शरीर के कुछ टुकड़े देखे। इसके बाद महिला से पूछताछ की गई।

अदालत ने कहा कि महिला गंभीर मानसिक स्थिति से गुजर रही है। उसे पता तक नहीं है कि उसने कितना बड़ा पाप किया है। वह अभी भी इसे एक सामान्य गलती समझ रही है।

उसके पति ने स्थानीय मीडिया को बताया की वे इसलिए अलग हो गए थे, क्योंकि उसकी पत्नी उसके माता-पिता के साथ उनसे विरासत में मिली जमीन पर नहीं रहना चाहती थी।

इससे हना ने इनकार कर दिया था। हसन ने दावा किया कि तलाक के बाद उसने हना के साथ सुलह करने की कोशिश की, लेकिन उसने इनकार कर दिया।

पति ने कहा कि उनका बेटा ही था जिसने उन दोनों को जोड़े रखा। वह नियमित रूप से अपने बेटे को देखने जाता था और उसके लिए कपड़े और उसकी जरूरत की चीजें लाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+