बच्ची को चुप कराने छठवीं मंजिल की बालकनी में डरा रही थी मां, अचानक हाथों से छूट गई मासूम

महिला और उसकी तीन साल की बेटी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सुना जा सकता है कि बच्ची अपनी मां से बार बार छोड़ देने के लिए कह रही थी।

मॉस्को, जून 09: रूस में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जब तीन साल की बेटी को डराने के लिए मां उसे बालकनी लेकर आई थी और उसे डराकर चुप कराने की कोशिश कर रही थी। अमूमन रोते बच्चे को चुप कराने के लिए घर के लोग उसे डराने की कोशिश करते हैं, लेकिन रूस की रहने वाली 23 साल की मां ने सोचा नहीं था कि उसके हाथ से वास्तव में बच्ची नीचे गिर जाएगा। दिल दहलादेने वाला ये वाकया रूस से सामने आया है।

बालकनी में डर रही थी बच्ची

बालकनी में डर रही थी बच्ची

महिला और उसकी तीन साल की बेटी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सुना जा सकता है कि बच्ची अपनी मां से बार बार छोड़ देने के लिए कह रही थी। बच्ची बार बार कह रही थी कि 'मम्मा मैं डर गई हूं, मम्मा मैं डर गई हूं' लेकिन ये कहते कहते अचानक महिला के हाथ से बच्ची छूट जाती है। बच्ची के हाथ से फिसलते ही उसकी मां के होश फाख्ता हो गये और वो फौरन भागते भागते नीचे उतरी, लेकिन बच्ची की मौत हो चुकी थी।

वीडियो फूटेज आया सामने

वीडियो फूटेज आया सामने

महिला का नाम अन्ना रुज़ांकिना बताया जा रहा है, जिसे रसिया पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं, 3 साल की बच्ची का नाम अनास्तासिया था। बालकनी में बच्ची के आखिरी वक्त का वीडियो फूटेज सामने आया है, जिसमें महिला लिफ्ट से उतरती दिखाई दे रही है और फिर अपनी बच्ची को गोदी में लिए उपर आती हुई भी दिखाई देती है। महिला बच्ची को हिलाते-डुलाते दिखाई देती है, ताकि बच्ची की जिंदगी वापस आ जाए, लेकिन बच्ची किसी तरह की कोई हरकत नहीं करती है।

कैसे हुआ हादसा ?

कैसे हुआ हादसा ?

रूसी मीडिया के मुताबिक महिला ने बालकनी की रेलिंग पर बच्ची को पकड़ा हुआ था लेकिन बच्ची को डराने के लिए महिला ने उसका शरीर छोड़कर सिर्फ उसका कपड़ा पकड़ा हुआ था। वहीं, बच्ची भी अपनी मां का सिर्फ कपड़ा पकड़े हुए थी और इसी बीच अचानक चिल्लाते हुए बच्ची नीचे गिर गई। वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि अन्ना रुज़ांकिना ने शराब पी रखी थी और कुछ समय पहले नाइटक्लब से वापस आई थी। वहीं, एक शख्स भी वीडियो में नीचे से उतरता हुआ दिखाई देता है। उस शख्स ने कहा कि उसने बच्ची को चिल्लाते हुए सुना था और अचानक उसने किसी के ऊपर से नीचे गिरने की आवाज को सुना और फिर पता चला कि एक बच्ची छठवें फ्लोर से नीचे गिर गई है।

महिला ने आरोपों से किया इनकार

महिला ने आरोपों से किया इनकार

छठवें फ्लोर से गिरने के बाद 3 साल की बच्ची की मौत हो गई है लेकिन महिला ने तमाम आरोपों से इनकार कर दिया है। हादसे के बाद महिला ने दावा किया है कि उसकी बेटी बालकोनी से खुद गिर गई है। महिला ने कहा कि उसकी बेटी बालकनी की तरफ जाती रहती थी और वो बार बार उसे बालकनी जाने से मना करती थी। हादसे के वक्त भी मैंने उससे बालकनी में नहीं जाने के लिए कहा था, लेकिन वो फिर भी चली गई। हालांकि, पुलिस ने आरोपी मां को बच्ची के मर्डर के आरोपों में हिरासत में ले लिया है। रूस की इनवेस्टिगेशन एजेंसी ने अपने बयान में कहा है कि 'बच्ची का जन्म 2018 में हुआ था और महिला ने ही अपनी बेटी को बालकनी से गिरा दिया है और फिलहाल महिला को आरोपी के तौर पर हिरासत में रखा गया है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+