Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gangster Happy Passia: अमेरिका में पकड़ा गया गैंगस्टर हैप्पी पासिया, पंजाब में 14 आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड

Gangster Happy Passia: गुरुओं की धरती पंजाब पर आतंक फैलाने वाले और 14 से ज्यादा ग्रेनेड हमलों को अंजाम दिलवाने वाले कुख्यात गैंगस्टर हैप्पी पासिया (Gangster Happy Passia) को अमेरिका में पकड़ा गया है। इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (ICE) की टीम ने उसे हिरासत में लिया है।

अमेरिका में कुख्यात गैंगस्टर को दबोचना सिर्फ एक अपराधी की नहीं, बल्कि सीमा पार से चलाए जा रहे आतंकी नेटवर्क की रीढ़ तोड़ने जैसा है, जिसकी जड़ें पाकिस्तान, खालिस्तानी संगठनों और भारत में सक्रिय गैंगस्टरों से जुड़ी हैं।

Gangster Happy Passia

भारत को एक बड़ी कूटनीतिक और सुरक्षा सफलता मिली है। एनआईए की ओर से मोस्ट वांटेड घोषित और 5 लाख के इनामी गैंगस्टर हैप्पी पासिया को फिलहाल अमेरिका के इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (ICE) की कस्टडी में रखा है।

पासिया पर पंजाब में पिछले छह महीनों के भीतर हुए कम से कम 14 आतंकी ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने का आरोप है। इन हमलों का उद्देश्य राज्य में धार्मिक और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाना था।

जालंधर हमले से खुला पासिया का कनेक्शन

हाल ही में जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया पर हुए ग्रेनेड अटैक के पीछे हैप्पी पासिया का हाथ सामने आया था। मामले में गिरफ्तार मुख्य हमलावरों की पूछताछ से खुलासा हुआ कि इस हमले की साजिश पाकिस्तान से रची गई थी और इसे अंजाम देने में पासिया अहम कड़ी था।

ISI और खालिस्तानी आतंकियों से कनेक्शन

जांच एजेंसियों के अनुसार, इस हमले की योजना ISI के समर्थन से बनाई गई थी और इसमें पाक स्थित खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा की भूमिका भी सामने आई है। रिंदा और हैप्पी पासिया के बीच सीधा संपर्क था। साथ ही यह भी पता चला है कि पासिया का संबंध बब्बर खालसा इंटरनेशनल जैसे आतंकी संगठनों से है।

जनवरी के हमले की ली थी जिम्मेदारी

जनवरी 2025 में अमृतसर के गुमटाला पुलिस पोस्ट पर हुए हमले की जिम्मेदारी हैप्पी पासिया ने खुद सोशल मीडिया पर ली थी। उसने दावा किया था कि पुलिस द्वारा उसके भाइयों के साथ की गई ज्यादती का बदला लेने के लिए यह हमला किया गया। उसने पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप भी लगाया था।

Gangster Happy Passia: कौन है हैप्पी पासिया?

हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया एनआईए की ओर से मोस्ट वांटेड घोषित है। उसके सिर पर ₹5 लाख का इनाम है। हैप्पी पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा का सहयोगी है। इसी के साथ बब्बर खालसा इंटरनेशनल से भी उसके संबंध हैं। हैप्पी पंजाब में हुए कई हमलों की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर खुद ले चुका है।

ग्रेनेड हमलों की टाइमलाइन (Nov 2024 - Apr 2025)

पंजाब में पिछले कुछ महीनों में ग्रेनेड हमलों की एक श्रृंखला सामने आई है, जिसमें....

  • 29 नवम्बर 2024: अमृतसर के गुरबख्श नगर में पुलिस चौकी पर हमला
  • 2 दिसंबर: नवांशहर की अंसारो चौकी पर हमला
  • 4 दिसंबर: मजीठा पुलिस स्टेशन, अमृतसर
  • 13-20 दिसंबर: बटाला, गुरदासपुर में 4 अलग-अलग हमले
  • 9 जनवरी 2025: अमृतसर गुमटाला चौकी
  • 15 जनवरी: निजी नागरिक के घर के बाहर हमला
  • 3 फरवरी: फतेहगढ़ चूड़ियां चौकी पर विस्फोट
  • 14-17 फरवरी: पुलिस अधिकारियों के घरों को निशाना बनाया गया
  • 15 मार्च: ठाकुरद्वारा मंदिर, अमृतसर
  • 8 अप्रैल: जालंधर में भाजपा नेता पर हमला

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+