Pics: सबसे रोमांटिक ट्रिप को एंज्‍वॉय करते प्रिंस विलियम और केट

लंदन। ड्यूक एंड डचेज प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन अपने पहले भारत दौरे पर हैं और जो तस्‍वीरें आ रही हैं, उससे साफ है कि दोनों अपनी इस ट्रिप को खूब एंज्‍वॉय कर रहे हैं। दो वर्ष के बेटे प्रिंस जॉर्ज और एक वर्ष की बेटी प्रिंसेज शैरलॉट के माता-पिता विलियम और केट के इस दौरे पर न सिर्फ भारत बल्कि पश्चिमी मीडिया की भी नजरें हैं।

most-romantic-summers-for-prince-william-and-kate-200

तनाव की खबरें झूठीं साबित

पश्चिमी मीडिया की मानें तो यह दोनों का काफी समय बाद हुआ कोई ऐसा दौरा है जो सबसे रोमांटिक साबित हो रहा है।

अमेरिकी मैगजीन पीपुल्‍स ने लिखा है कि जहां दोनों एक दूसरे के साथ पूरा समय बिता रहे हैं तो वही दोनों के बीच करीबी को काफी दिनों बाद देखा जा रहा है।

प्रिंस विलियम और केट की लवस्टोरी

आपको बता दें कि पिछले वर्ष जब प्रिंसेज शैरलॉट का जन्‍म हुआ था और इस फैमिली की एक फोटोग्राफ जारी हुई थी, तो एक ब्रिटिश डेली ने दोनों के बीच तनाव की अटकलें लगाई थीं।

डेली मेल ने रविवार को मुंबई में हुई पार्टी के बाद लिखा कि प्रिंस विलियम की नजरें भारत दौरे के पहले चरण में केट पर से हटने को तैयार नहीं हैां।

Romantic Indian Summers for Prince William and Kate

Romantic Indian Summers for Prince William and Kate

-
-
-
-
-

फैंस के लिए गुड न्‍यूज

साफ है कि कोई इस कपल के बारे में कुछ भी कहे लेकिन यह कपल शादी के पांच वर्षों बाद भी एक दूसरे के लिए पांच वर्ष पहले जैसा ही फील करता है।

वहीं डेली मिरर ने केट को प्रिंस विलियम के लिए एक प्रोटेक्टिव पत्‍नी के तौर पर परिभाषित किया है। मिरर ने लिखा है कि रॉयल कपल के फैंस को काफी दिनों के बाद दोनों इतने करीब दिखें हैं और काफी अच्‍छी बात है।

काजीरंगा में सफारी राइड का आनंद लेते विल केट

पांच वर्ष बाद केट के सपने को विल ने किया पूरा

मुंबई में होटल ताज महल पैलेस में आयोजित फंड रेजिंग इवेंट में प्रिंस विलियम ने अपने हनीमून और शादी से जुड़ा एक राज भी सबको बताया था।

विलियम ने उस समय कहा था कि जब उनकी और केट की शादी हुई थी तो हनीमून की जगहों में केट की लिस्‍ट में भारत का नाम सबसे ऊपर था। लेकिन उस समय प्रिंस विलियम रॉयल एयरफोर्स के लिए अपने एक खास प्रोजेक्‍ट को पूरा करने में बिजी थे।

इसलिए उस समय वह केट की ख्‍वाहिश को पूरा नहीं कर सके थे। प्रिंस विलियम ने यह भी कहा कि शादी के पांच वर्ष बाद ही सही उन्‍हें खुशी है कि वह केट के एक सपने को पूरा कर सके।

-
-
-
Romantic Indian Summers for Prince William and Kate

Romantic Indian Summers for Prince William and Kate

-
-

पीएम मोदी के साथ किया लंच

करेंगे मोहब्‍बत की निशानी ताज का दीदार

केट और विलियम भूटान के लिए रवाना होंगे और वह फिर भारत वापस आएंगे। इस बार वह उत्‍तर प्रदेश के शहर आगरा जाएंगे और मोहब्‍बत की निशानी ताज का दीदार करेंगे।

यह बात भी गौर करने वाली है कि उनकी मां लेडी डायना फरवरी 1992 में प्रिंस चार्ल्‍स के साथ भारत आई थीं हालांकि ताज महल का दीदार उन्‍होंने अकेले ही किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+