Brunei Prince: दुनिया के सबसे अमीर सुल्तान के बेटे की शाही शादी, किस आम लड़की से किया निकाह?

दुनिया के सबसे धनी और सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्किया के बेटे अब्दुल मतीन की शाही शादी दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। मतीन ने गुरुवार को एक आम लड़की से निकाह किया।

32 वर्षीय राजकुमार मतीन ने 29 वर्षीय यांग मुलिया अनीशा रोस्ना से निकाह किया है। खास बात यह है कि दोनों का निकाह समारोह राजधानी बंदर सेरी बेगवान में एक सोने के गुंबद वाली मस्जिद में आयोजित किया गया।

brunei-prince-abdul-mateen-royal-wedding

बता दें कि मतीन एक समय पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाले और सबसे अमीर व्यक्ति रहे सुल्तान बोलकिया के 10वीं संतान और चौथे बेटे हैं। हालांकि मतीन के बोर्नियो द्वीप के उत्तरी किनारे पर स्थित तेल-समृद्ध देश के सिंहासन पर बैठने की संभावना नहीं है।

रिपोर्ट के अनुसार, शादी के बाद 10 दिवसीय भव्य उत्सव का आयोजन किया गया है। शाही शादी का जश्न 1,788 कमरों वाले महल में एक शानदार समारोह के रूप में हो रहा है। शादी की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद रविवार को एक विशाल जुलूस निकाला जाएगा।

ब्रुनेईवासी रविवार को सड़कों पर शाही जोड़ा के गुजरने के दौरान सड़क के किनारों पर कतार में खड़े होने की योजना बना रहे हैं। इस शाही शादी में देश-विदेश के शाही मेहमान और दिग्गज राजनेता शामिल हो रहे हैं।

मतीन की पत्नी यांग मुलिया अनीशा रोस्ना के दादा प्रिंस मतीन के पिता यानी ब्रुनेई के सुल्तान के अहम सलाहकार रह चुके हैं। हालांकि, मतीन के कभी भी शासक बनने की संभावना नहीं है, लेकिन उनकी लुक और सोशल मीडिया पर उनकी फॉलोअर्स ने उन्हें शाही परिवार के हाई प्रोफाइल सदस्यों में से एक बना दिया है।

प्रिंस मतीन की तुलना ब्रिटेन के प्रिंस हैरी से की जाती है। बता दें कि पिछले साल वह प्रिंस चार्ल्स और रानी कैमिला के राज्यभिषेक और 2022 में रानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+