Most dangerous पाकिस्तान की दस बड़ी वारदातें, जिनसे पाक जाने से डरते हैं लोग

Most dangerous अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पाकिस्तान को दुनिया का सबसे खतरनाक देश करार दिया है। बाइडेन ने यह टिप्पणी परमाणु हथियारों के भंडारण को लेकर सामने आई है। उन्होंनेकहा कि, मुझे लगता है कि शायद दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है पाकिस्तान। उनके पास बिना किसी निगरानी के परमाणु हथियार हैं। यह पहली बार नहीं है जब अमेरिका या किसी पश्चिमी देश ने पाकिस्तान को खतरनाक देशों की श्रेणी में रखा है। वैश्विक आतंकवाद सूचकांक में पाकिस्तान दुनिया के दस शीर्ष में आता है। पाकिस्तान जो भारत समेत कई देशों में आतंकवाद के लिए जिम्मेदार है। वह खुद भी उग्रवाद की आग में झुलस रहा है। आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान को कई मौकों पर खुद ही आतंकवाद सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान में हुईं आतंक की बड़ी वारदातों की शुरूआत साल 2007 से करते हैं।

बेनजीर भुट्टो की आतंकी हमले में हत्या

बेनजीर भुट्टो की आतंकी हमले में हत्या

साल 2007 के दिसंबर में महीने में पाकिस्तान में संसदीय चुनाव होने वाले थे। इसके लिए पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो रैलियां कर रही थी। बेनजरी को कई बार उन्हें धमकियां मिल चुकी थी। लेकिन वे नजरअंदाज करती रही। 27 दिसंबर को कराची में एक सुसाइड अटैक में बेनजीर की भुट्टों की हत्या कर दी गई। इस सुसाइड अटैक में 139 लोगो मारे गए थे।

पेशावर कार बम अटैक

पेशावर कार बम अटैक

28 अक्टूबर 2009 में पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी शहर पेशावर में एक कार बम विस्फोट में 125 लोग मारे गए। इसी वर्ष मार्च में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर आतंकवादी हमला हुआ था जिसमें छह पुलिसकर्मी समेत नौ लोग मारे गये थे। वहीं 2009 के दिसंबर मेंपाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर लाहौर के एक बाजार में चार हमलों में कम से कम 66 लोग मारे गए थे।

2010 में कई आतंकी हमलों में 3000 से अधिक लोग मारे गए

2010 में कई आतंकी हमलों में 3000 से अधिक लोग मारे गए

साल 2010 पाकिस्तान के सबसे खराब सालों में गिना जाता है। साल के पहले दिन ही 1 जनवरी को बन्नू के उत्तर-पश्चिमी जिले के एक गांव वॉलीबॉल मैच के दौरान हुए एक आत्मघाती कार बम विस्फोट में 101 लोग मारे गए थे। इसके बाद 28 मई को बंदूकधारियों और आत्मघाती हमलावरों ने लाहौर में अहमदी धार्मिक अल्पसंख्यकों की मस्जिदों पर हुए हमलों में 82 लोग मारे गए थे। 9 जुलाई को उत्तर पश्चिमी आदिवासी जिले मोहमंद में एक व्यस्त बाजार में हुए सुसाइड अटैक में 105 लोग मारे गए थे। 3 सितंबर को क्वेटा में एक शिया मुस्लिम रैली में हुए आत्मघाती हमले में 59 लोग मारे गए थे।


पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर आतंकी हमला
2011 के मई महीने में चारसद्दा के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के बाहर हुए दो आत्मघाती हमलों में 98 लोगों की मौत हो गई थी।

स्नूकर क्लब सुसाइड अटैक

स्नूकर क्लब सुसाइड अटैक

शिया आबादी वाले क्वेटा जिले में 10 जनवरी 2013 को एक स्नूकर क्लब में हुए दो सुसाइड अटैक में 92 लोग मारे गए थे। इसी साल फरवरी में क्वेटा के पास एक और शिया आबादी वाले शहर हजारा टाउन के एक बाजार में हुए बम विस्फोट में 89 लोग मारे गए थे। 2013 में पाकिस्तान में अलग अलग आतंकी हमलों में 2700 से अधिक नागरिक मारे गए थे।

पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल पर आतंकी हमला

पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल पर आतंकी हमला

16, दिसंबर 2014 आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान ने पाकिस्तान के पेशावर में एक आर्मी स्कूल पर हमला किया था। इस हमले में 150 से अधिक लोग मारे गए थे। इस नृशंस नरसंहार में स्कूल स्टॉफ समेत 154 लोग मारे गए थे इनमें 134 वहां पढ़ने वाले मासूम बच्चे थे। इस हमले में 100 के करीब लोग घायल हुए थे। इन बच्चों की मौत ने पूरे पाकिस्तान को हिला दिया था।

क्वेटा में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर आतंकी हमला

क्वेटा में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर आतंकी हमला

साल 2016 के मार्च महीने में पाकिस्तान के लाहौर में एक पार्क के पास ईसाइयों को निशाना बनाकर किए गए एक विस्फोट में 75 लोग मारे गए थे और सैकड़ों घायल हो गए थे। इसी साल अगस्त में क्वेटा के एक अस्पताल में हुए बम विस्फोट में 73 से अधिक लोग मारे गए थे। वहीं अक्टूबर में क्वेटा में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 60 कैडेट्स की मौत हो गई थी, जबकि 100 से ज्यादा पुलिसवाले घायल हुए थे।


चुनावी रैली में 128 लोग मारे गये
पाकिस्तान में 2018 में हुए 262 आतंकी हमले में 595 लोगों की मौत हुई थी। बलूचिस्तान के मस्तंग क्षेत्र में जुलाई में एक चुनावी रैली के दौरान आत्मघाती बम हमले में 128 लोग मारे गये थे। पाकिस्तान में जुलाई में दो चुनावी रैलियों में हुए हमलों में शीर्ष राष्ट्रीय नेता समेत 133 मौत हो गई थी, जबकि 120 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

2020 में पाक में 146 आतंकी हमले हुए

2020 में पाक में 146 आतंकी हमले हुए

इस साल पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सबसे ज्यादा 79 आतंकवादी हमले हुए। बलूचिस्तान में 95 लोग आतंकियों के हाथों मारे गए। यहां पर 32 आतंकी हमले हुए। सिंध प्रांत में 18 हमले किए गए। अकेले कराची में 15 आतंकी वारदातें हुईं थी।

कराची में चीनी नागरिकों की हत्या

कराची में चीनी नागरिकों की हत्या

इसी साल अप्रैल में पाकिस्तान के कराची विश्वविद्यालय में एक आत्मघाती महिला हमलावर ने एक कार को विस्फोट से उड़ा दिया था। इस घटना में तीन चीनी नागरिकों और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+