फरवरी महीने में बर्फबारी ने मुहाल किया लोगों का जीना, जानिए कौन से शहर पर आई आफत

उत्तर भारत में अब लोगों को धीरे-धीरे ठंड से राहत मिल रही है। जहां उत्तर भारत में लोग चैन की सांस ले रहे हैं, वहीं रूस में ठंड से हालात और खराब होते जा रहे हैं। रूस की राजधानी मॉस्को में रिकॉर्ड बर्फबारी हुई है जिससे एक शख्स को अपनी जान गंवानी पड़ी।

Moscow

मॉस्को। उत्तर भारत में अब लोगों को धीरे-धीरे ठंड से राहत मिल रही है। बसंत पंचमी के बाद हुई बारिश ने जरूर पारा थोड़ा बढ़ा दिया था लेकिन फरवरी आते ही मौसम में गर्माहट बढ़ गई है। जहां उत्तर भारत में लोग चैन की सांस ले रहे हैं, वहीं रूस में ठंड से हालात और खराब होते जा रहे हैं। रूस की राजधानी मॉस्को में रिकॉर्ड बर्फबारी हुई है जिससे एक शख्स को अपनी जान गंवानी पड़ी।

मॉस्को में 43 सेंटीमीटर पड़ी बर्फ

मॉस्को में 43 सेंटीमीटर पड़ी बर्फ

मॉस्को में बर्फबारी ने हालात काफी बिगाड़ दिए हैं। फरवरी महीने में भी वहां रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने मॉस्को में 43 सेंटीमीटर की बर्फभारी रिकॉर्ड की। हालात इतने बदतर हो गए हैं कि लगभग 3,000 घरों को लंबे पॉवर कट का सामना कर पड़ रहा है।

पूरे शहर में एमरजेंसी घोषित

पूरे शहर में एमरजेंसी घोषित

ठंड का सितम ऐसा है कि गवर्नर एंड्री वोरोबिव ने शहर में एमरजेंसी घोषित कर दी है। इसके साथ ही ट्रैफिक मैनेजमेंट सर्विस को सड़कों से बर्फ हटाने का काम जल्दी पूरा करने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि सोमवार से बर्फबारी बढ़ सकती है जिससे तापमान में भारी गिरावट होगी।

तापमान में हो सकती है और गिरावट

तापमान में हो सकती है और गिरावट

मॉस्को में तीन एयरपोर्ट हैं और बर्फबारी के चलते तीनों भारी रूप से प्रभावित हैं। 217 फ्लाइट्स इस कारण देरी से उड़ान भर रही हैं और 17 को रद्द करना पड़ा है। कहा जा रहा है कि मॉस्को में मंगलवार को तापमान माइनस 8 डिग्री रह सकता है। हाल ही में हुई इस बर्फबारी ने 1 शख्स की जान भी ले ली है।

मॉस्को में इस बार सर्दी ने बिगाड़े हालात

मॉस्को में इस बार सर्दी ने बिगाड़े हालात

रूस में इस साल ठंड सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। मॉस्को में दिसंबर महीने में केवल 6 मिनट के लिए सूरज ने दर्शन दिए। ये काफी हैरान कर देने वाला है क्योंकि आमतौर पर वहां सूरज के दर्शन 15-18 घंटे हो जाते हैं लेकिन इस बार दिसंबर महीने में केवल 6 मिनट के लिए सूरज निकला है। रूस में ही ही दुनिया की सबसे ठंडी जगह भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+