Morocco Earthquake: मोरक्को में 6.8 तीव्रता का भूकंप, 600 लोगों की मौत, कई घायल

Morocco Earthquake News update: मोरक्को में शुक्रवार रात को 6.8 तीव्रता वाला शक्तिशाली भूकंप आया। इस भीषण भूकंप ने मोरक्को तबाही मचा दी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोरक्को में आए भूकंप से अब तक कम से कम 600 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं।

भूकंप के झटके मोरक्को के तटीय शहरों रबात, कैसाब्लांका और एस्सौइरा में भी महसूस किए गए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान भी यहीं हुआ है। भूकंप के कारण इमारतों को नुकसान पहुंचा और बिजली चली गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप रात 11:11 बजे आया था।

Morocco Earthquake News update

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 6.8 थी और यह सतह से लगभग 18 किलोमीटर (11 मील) नीचे आया। इसका केंद्र एटलस पर्वत के स्की स्थल ओकाइमेडेन से लगभग 56.3 किलोमीटर (34.9 मील) पश्चिम में था।

Recommended Video

    Morocco Earthquake: मोरक्को में 6.8 तीव्रता का भूकंप, 600 लोगों की मौत, कई घायल

    aljazeera के मुताबिक,मोरक्को के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि भूकंप की वजह से कम से कम 296 लोग मारे गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि 150 से अधिक घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पतालों में भेजा गया है।मंत्रालय ने कहा कि ज्यादातर मौतें और क्षति भूकंप के केंद्र के पास प्रांतीय क्षेत्रों में हुई।

    मोरक्को के पुराने शहर में कई घर और इमारत ढह गए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लोगों को हाथ से मलबा हटाते हुए देखा जा सकता है। वहीं कई वीडियो में भूकंप के बाद लोगों को घबराकर अपने-अपने घर छोड़कर भागते भी देखा गया है।

    बता दें कि अफ्रीकी और यूरेशियाई प्लेटों के बीच स्थित होने की वजह से मोरक्को में हमेशा ही
    भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। इससे पहले साल 2004 में पूर्वोत्तर मोरक्को के अल होसेइमा में भूकंप ने तबाही मचाई थी। जिसमें 628 लोगों की मौत हो गई थी और 900 से अधिक लोग घायल हुए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+