पीछे हटने को तैयार नहीं है इजरायल, गाजा में अब तक 157 मौतें

दुनिया हुई परेशान
गाजा में संघर्ष विराम पर चर्चा के लिए वियना में पश्चिमी देशों की एक बैठक होगी। युद्ध विराम के लिए अन्तर्राष्ट्रीय दबाव के बावजूद इजरायली हवाई हमले रुक नहीं रहे हैं। मंगलवार से शुरू हुए हमले में अब तक 157 व्यकितयों की मौत हो चुकी है।
गाजा में जारी हमलों को रोकने और इस समस्या का हल निकालने पर विचार विमर्श करने के लिए रविवार को पश्चिमी देशों की वियना में एक बैठक होगी।
इस बैठक में ब्रिटेन, अमेरिका, फ्रांस और जर्मनी भाग लेंगे जहां वे ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर भी चर्चा करेंगे।
कभी दिया था समर्थन आज खुद चिंतित है अमेरिका
अमेरिका ने शनिवार को पेंटागन से जारी वक्तव्य में इजरायल के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया था लेकिन अमेरिकी रक्षा मंत्री चक हेगल ने इजरायल के रक्षा मंत्री मोशेयालोन से बातचीत में लड़ाई बढ़ाने पर चिन्ता व्यक्त की थी।
दोनों पक्षों से अपील की थी कि वे नागरिकों की जान बचाने के लिए शांति का कोई उपाय ढूढ़े।
इस बीच ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि फिलीस्तीन से लोगों का पलायन शुरू हो चुका है। अब तक 800 लोग फिलीस्तीन छोड़कर जा चुके हैं जिनमें से 300 अमेरिकी नागरिक हैं।
इजरायल का कहना है कि हमास आतंकियों की ओर से अब तक 800 रॉकेट दागे जा चुके हैं। हालांकि इन हमलों में किसी के भी मारे जाने की खबरें नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications