तीन लोगों की मौत के बदले अब तक गाजा में 91 मौतें

उन्होंने कहा था कि चाहे जो भी हो जाए,इन लड़कों के हत्यारों को तलाशकर और इनकी मौत का बदला लेकर ही दम लेंगे। बदले की कार्रवाई की इस शुरुआत में अब तक 91 निर्दोष लोगों की जानें जा चुकी हैं।
इजरायल द्वारा गाजा पट्टी से रॉकेट हमले रोकने के लिए दो दिनों पहले शुरू किए गए 'ऑपरेशन प्रोटेक्टिव एज' में अभी तक 91 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं और 500 घायल हुए हैं।
गुरुवार को फिलिस्तीनी अधिकारियों ने हताहतों की पुष्टि की और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संघर्ष विराम से इनकार किया है।
समाचार एजेंसी इफे के मुताबिक, फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि घायल लोगों की संख्या 567 है जिनमें से 20 की हालत गंभीर है। हताहतों में दो तिहाई नागरिक हैं जिनमें से अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं।
उधर इजरायली सैनिक सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को इस्लामिक जेहाद के तीन सदस्य भी मारे गए। गाजा में उनकी कार को निशाना बनाया गया था। उत्तरी पट्टी में हमास फिलिस्तीनी मूवमेंट का एक सदस्य भी मारा गया।
इजरायली रक्षा बलों के मुताबिक, इजरायली वायु एवं नौसेना आर्टिलरी बलों ने रात के दौरान 108 लक्ष्यों को निशाना बनाया और जब से अभियान शुरू हुआ है तब से 750 लक्ष्यों को निशाना बनाया जा चुका है।
रक्षा बलों ने कहा है कि फिलिस्तीनी आतंकवादियों ने 360 रॉकेट दागे हैं जिनमें से 67 को इजरायल के इरोन डोम प्रक्षेपास्त्र प्रणाली ने विफल कर दिया। हमास मूवमेंट की सैन्य शाखा कसाम ब्रिगेड ने तेल अवीव और अन्य शहरों पर हुए हवाई हमे की जवाबदेही ली है।
फिलिस्तीनी हमले में किसी के भी हताहत नहीं होने की जानकारी मिली है। तेल अवीव में गुरुवार को भी चेतावनी का सायरन बजाया गया। दर्जनों इजरायली भय और बैचेनी के लक्षणों का इलाज करा रहे हैं।
येरूशलम में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायली सांसदों से गुरुवार को कहा कि हमास के साथ संघर्ष विराम समझौते का कोई विचार नहीं है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ऑपरेशन प्रोटेक्टिव एज के तीसरे दिन में प्रवेश कर जाने के कारण प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी इजरायल की संसद कनेस्सेट में एक बैठक के दौरान मंत्रियों को संक्षित संबोधन के दौरान की।
सांसदों ने नेतन्याहू से पूछा था कि क्या इस आपरेशन का विशेष राजनीतिक लक्ष्य है और क्या वे मिस्र या अन्य देशों के साथ संघर्ष विराम समझौते में मध्यस्थता के लिए संपर्क में हैं? नेतन्याहू ने कहा कि मैं किसी के साथ भी संघर्ष विराम के बारे में बात नहीं कर रहा हूं। यह तो अभी कार्यसूची में भी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications