US flights delayed: अब अमेरिका में तूफान का तांडव, 9,000 से अधिक उड़ानें रद्द, लाखों यात्री फंसे
अमेरिका में चौथे दिन भी तूफान का कहर जारी रहा जिसकी वजह से 9,000 से अधिक उड़ानें या तो रद्द कर दी गईं या उनमें देरी हुई। तूफान के कारण यह संख्या हर मिनट बढ़ रही है।
फ़्लाइटअवेयर के डेटा से पता चला है कि मंगलवार को अमेरिका के भीतर या बाहर 7,300 से अधिक उड़ानें विलंबित हुईं और 2,100 से अधिक रद्द कर दी गईं। एक दिन पहले सोमवार 11,000 से अधिक उड़ानें या तो विलंबित हुईं या रद्द कर दी गई थीं।

यूनाइटेड एयरलाइंस की अमेरिकी घरेलू एयरलाइंस में सबसे खराब स्थिति रही। इसके शेड्यूल की लगभग 26 फीसदी यानी कि 774 उड़ानें रद्द कर दी गईं और अन्य 41 फीसदी यानी 1,226 उड़ानें विलंबित हुईं।
मंगलवार की रात, अथॉरिटी ने न्यूयॉर्क मेट्रो क्षेत्र के सभी तीन प्रमुख हवाई अड्डों पर जाने वाली उड़ानों के लिए अस्थायी ग्राउंड स्टॉप लागू किया। एफएए की सलाह के अनुसार, लागार्डिया से निकलने में औसत देरी दो घंटे से अधिक है, और हवाई अड्डे तक जाने वाली उड़ानों में चार घंटे से अधिक की देरी है।
आपको बता दें कि बीते शनिवार से अमेरिका में ओहियो, अरकांसस और मिसिसिपी जैसे राज्य चक्रवाती तूफान से जूझ रहे हैं। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने पूर्वोत्तर में खराब मौसम के कारण इस सप्ताहांत हजारों उड़ानें रद्द करने का आदेश दिया।
मंगलवार को भी उड़ानें रद्द होने और देरी का सिलसिला जारी रहा। उड़ान निगरानी सेवा फ्लाइटअवेयर के आंकड़ों के अनुसार, पिछले सप्ताहांत, संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ हिस्सों में तूफान के बाद शनिवार और सोमवार के बीच सभी एयरलाइनों की लगभग 26,000 उड़ानों में देरी हुई और 4,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं।
यूनाइटेड एयरलाइंस के सीईओ स्कॉट किर्बी ने भयंकर तूफान के कारण हजारों उड़ानें रद्द होने को लेकर फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) को दोषी ठहराया है। किर्बी ने कहा कि एफएए ने शनिवार को आगमन दरों में 40 फीसदी और प्रस्थान दरों में 75 फीसदी की कमी की, जिस वजह से बड़े पैमाने पर देरी हुई और फ्लाइट कैंसिल हुईं। रविवार को जब मौसम वास्तव में खराब हुआ तो स्टाफ की कमी के कारण यह और भी जटिल हो गया।












Click it and Unblock the Notifications