France riots: फ्रांस में चुन-चुनकर गुनहगारों को दी जा रही सजा, 1300 से अधिक लोग जेल की सलाखों के पीछे

फ्रांस में पिछले महीने के अंत में हुए दंगों में 700 से अधिक लोगों को जेल की सजा सुनाई गई है, देश के न्याय मंत्री ने बुधवार को मजिस्ट्रेटों के इस निर्णय की सराहना की है। फ्रांस के न्याय मंत्री एरिक डुपोंड-मोरेटी ने कहा कि राष्ट्रीय व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कड़े फैसले की ही जरूरत थी।

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक कुल मिलाकर, 1,278 फैसले सुनाए गए हैं, जिनमें 95 प्रतिशत से अधिक लोगों को पुलिस अधिकारियों पर हमला करने और दंगे में शामिल होने के आरोप में दोषी पाया गया है। 600 लोगों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

French riots

आपको बता दें, कि 27 जून को फ्रांसीसी पुलिस ने सुबह 9 बजे ट्रैफिक जांच के दौरान कार से जा रहे 17 साल के नाहेल एम नाम के लड़के को गोली मार दी थी। इस हादसे को लेकर पुलिस ने दावा किया कि कार के टायर पर फायर करने के दौरान चालक को गोली लगी।

हालांकि बाद में वायरल हुए वीडियो में दिखा कि ट्रैफिक पुलिस उस लड़के को रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो भागने की कोशिश करता है, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस गोली चला दे देती है। गोली लगने के बाद भी उसने भागने की कोशिश की और करीब 200 मीटर दूर जाकर कार एक दीवार से टकराकर क्रैश हो गई।

इस घटना का वीडियो वायरल होते ही पूरे फ्रांस में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए। लोग सड़कों पर उतर कर दंगा करने लगे। हालांकि चार रातों की गंभीर झड़पों के बाद लगभग 45,000 सुरक्षा बलों की तैनाती के बाद दंगों पर काबू पा लिया गया।

इसके बाद फ्रांस के न्याय मंत्री ने अदालतों से दंगे में शामिल लोगों के लिए कठोर सजा देने की मांग की थी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 3,700 से अधिक लोगों की औसत आयु केवल 17 वर्ष थी, जिनमें नाबालिगों को अलग-अलग नाबालिग अदालतों में पेश किया गया था।

आपको बता दें कि इस बार जेल की सजा पाने वाले लोगों की संख्या 2005 में पिछले बड़े दंगों के समय की संख्या से अधिक है जब लगभग 400 लोगों को जेल भेजा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+