ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन में 100 से ज्यादा महिलाएं हो गईं न्यूड
वाशिंगटन। अमेरिका के क्लीवलैंड शहर में रिपलिब्कन डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन में बड़ा ही अजीबो-गरीबों वाकया देखने को मिला। यहां पर 100 से ज्यादा महिलाओं ने सिर्फ एक फोटोग्राफर के इनविटेशन पर निर्वस्त्र हो गईं और उन्होंने हाथों में एक आईना लेकर कैमरे के लिए पोज किया।

व्हाइट हाउस के काबिल नहीं ट्रंप
ये महिलाएं आर्ट और राजनीति को एकसाथ जोड़कर यह दिखाना चाहती थीं कि डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के काबिल नहीं हैं। रिपब्लिकन नेशनल कनवेंशन की पूर्वसंध्या पर यह सभी लोग इकट्ठा हुए थे और वे न्यूयॉर्क के अरबपति डोनाल्ड
ट्रंप के खिलाफ अपना विरोध कुछ अलग अंदाज में दर्ज कराना चाहते थे।
130 महिलाएं हुईं शामिल
प्रसिद्ध फोटोग्राफर स्पेंसर ट्यूनिक ने ट्रंप के खिलाफ इस फोटो शूट का ऑर्गनाइज किया था जिसमें 130 महिलाओं ने हिस्सा लिया। ट्युनिक के मुताबिक ट्रंप 'लूजर' हैं। इस शूट में से 100 महिलाएं की तस्वीरें आठ नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से कुछ दिन पहले पब्लिक की जाएंगी।
सोमवार से रिपब्लिकन पार्टी का कनवेंशन
ट्यूनिक ने यह शूट क्लीवलैंड में एक निजी प्रॉपर्टी पर किया था ताकि पुलिस हस्तक्षेप न कर सके, ऐसा इसलिए भी क्योंकि इस शहर में पब्लिकली न्यूडडीटी गैर कानूनी है। हालांकि ट्यूनिक ने क्लीवलैंड को इसलिए भी चुना क्योंकि रिपब्लिकन पार्टी का कनवेंशन भी इसी शहर में सोमवार से शुरू होने वाला है।
ट्यूनिक का पहला राजनीतिक शूट
इस फोटो आर्ट का नाम 'एवरीथिंग शी सेज, शी मीन्स एवरीथिंग ' है इसमें हर रंग, रूप, कद-काठी की महिलाओं ने हाथ में आईना लेकर हिस्सा लिया। इन आईनों से फोटोग्राफर का मकसद प्रगतिवादी महिलाओं की समझदारी और ज्ञान है जिससे वह दुनिया को देखती हैं।
क्यों मशहूर हैं ट्यूनिक
बता दें कि ट्युनिक न्यूड लोगों की ग्रुप फोटोग्राफ क्लिक के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। हालांकि ट्युनिक ने साफ किया कि यह उनका पहला राजनीतिक मुद्दे पर किया गया शूट है क्योंकि उन्हें इसकी जरूरत महसूस हुई।
ट्यूनिक के मुताबिक उन्हें इस बात का जरा भी यकीन ही नहीं होता कि रिपब्लिकन पार्टी का कोई नेता महिलाओं और अल्पसंख्यकों के खिलाफ गलत भाषा प्रयेाग कर सकता है।।












Click it and Unblock the Notifications