नॉर्थ कोरिया पर प्रतिबंध और कड़े , ओबामा ने साइन किया नया आदेश
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नॉर्थ कोरिया पर यूनाइटेड नेशंस सपोर्टेड बैन लागू करने के लिए एक ऑर्डर पर साइन किए हैं।

व्हाइट हाउस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बराक ओबामा ने नॉर्थ कोरिया की एनर्जी , फाइनेंशियल और नेवी प्रॉपर्टीज को निशाना बनाते हुए एक आदेश को साइन किया है।
नॉर्थ कोरिया द्वारा छह जनवरी को किए गए न्यूक्लियर टेस्ट और सात फरवरी को किए गए बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट के बाद ये बैन लगाए जाने पर यूएन में सहमति बनी थी।
ओबामा के साइन वाले डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, यह आदेश नॉर्थ कोरिया के लोगों के बजाय सरकार को निशाना बनाता है।
बहरहाल, यूएन के इन बैन और अमेरिका-साउथ कोरिया एक्सरसाइज की प्रतिक्रिया में किम जोंग उन ने पहले ही एक आगामी न्यूक्लियर टेस्ट और कई बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट का आदेश दे दिया है।












Click it and Unblock the Notifications