पैगंबर पर टिप्पणी पड़ेगी भारी! इस्लामिक देशों में बढ़ता जा रहा विरोध, दोस्त देश ने भी दी नसीहत
इस्लाम के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद की टिप्पणी को लेकर अभी तक करीब एक दर्जन इस्लामिक देश अपना विरोध जता चुके हैं।
नई दिल्ली, जून 07: बीजेपी से निलंबित नेता नुपूर शर्मा और निष्कासित नवीन कुमार जिंदगी की पैगंबर पर की गई टिप्पणी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत को असहज स्थिति में ला दिया है और मुस्लिम देशों में भारत का विरोध धीरे धीरे बढ़ने लगा है। अभी तक एक दर्जन से ज्यादा इस्लामिक देश भारत के सामने पूर्व बीजेपी नेताओं की टिप्पणी पर आपत्ति जता चुके हैं और निंदा कर चुके हैं। वहीं, निंदा करने वाले मुस्लिम देशों की संख्या बढ़ती जा रही है।

इस्लामिक देशों में बढ़ता विरोध
इस्लाम के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद की टिप्पणी को लेकर अभी तक करीब एक दर्जन इस्लामिक देश अपना विरोध जता चुके हैं। जिनमें संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन, इंडोनेशिया, सऊदी अरब, ओमान, अफगानिस्तान, बहरीन, इंडोनेशिया, ईरान, पाकिस्तान, कतर और मालदीव शामिल हैं। इन देशों ने बकायदा भारत सरकार से माफी की मांग की है और विवादित टिप्पणी को लेकर भारत की आलोचना की है। वहीं, खाड़ी देशों में भारत के खिलाफ बढ़ते विरोध के बाद खाड़ी देशों की सरकारों ने भारत के दूतों को समन किया और पूर्व बीजेपी नेताओं के बयान पर सफाई मांगी है। वहीं, भारत सरकार ने साफ कर दिया है, कि ये बयान सरकार के विचारों को नहीं दर्शाते हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि, बीजेपी नेताओं के आपत्तिजनक ट्वीट और टिप्पणियां "किसी भी तरह से, सरकार के विचारों को नहीं दर्शाती हैं। ये असामाजिक तत्वों के विचार हैं"।

दोस्त देश ने दी नसीहत
भारत के दोस्त देश संयुक्त अरब अमीरात ने भी पूर्व बीजेपी नेताओं के बयान की आलोचना की है और भारत को नसीहत दी है, कि जो व्यवहार, नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों के खिलाफ है, संयुक्त अरब अमीरात उसे खारिज करता है। संयुक्त अरब अमीरात के विदेश विभाग ने बकायदा एक बयान जारी कर भारत की निंदा पूर्व बीजेपी नेताओं के बयान के लिए की है। इसके साथ ही संयुक्त अरब अमीरात ने कहा है कि, सभी धार्मिक प्रतीकों का सम्मान किया जाना चाहिए और नफरत भरे बयानों को पूरी तरह से खारिज किया जाना चाहिए। यूएई ने पूर्व बीजेपी नेताओं की निंदा करते हुए जो बयान जारी किया है, उसमें कहा गया है कि, ऐसे बयान देने से बचना चाहिए, जिनमें किसी धर्म और धर्म के अनुयायियों की भावनाएं आहत होती हों।
Recommended Video

इंडोनेशिया-मालदीव ने भी की निंदा
एक और मुस्लिम देश इंडोनेशिया, जहां विश्व की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी रहती है और जो भारत के दोस्त देशों में से एक है, उसने भी पूर्व बीजेपी नेताओं के बयान पर गहरी आपत्ति दर्ज कराई है। इंडोनेशिया ने पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी नेताओं की टिप्पणी को अस्वीकार्य बताया है। इंडोनेशिया विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि, भारतीय दूत को समन कर इस बाबत जानकारी दी गई है। वहीं, भारत के करीबी दोस्त देशों में शामिल मालदीव को भी आखिरकार भारत के खिलाफ बयान जारी करना पड़ा है। मालदीव की मौजूदा सरकार भारत समर्थक सरकार है, लिहाजा उसने अभी तक भारत की आलोचना नहीं की थी, लेकिन देश में विपक्षी नेताओं के आक्रामक रूख और संसद में पेश प्रस्ताव के बाद भारत की निंदा की है। हालांकि, मावदीव की सरकार ने बीजेपी नेताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई के लिए मोदी सरकार की तारीफ भी की है।

पड़ोसी बांग्लादेश रहा शांत
भारत के एक पड़ोसी देश पाकिस्तान जहां इस विवाद को तूल देने में लगा हुआ है, वहीं बांग्लादेश अभी तक इस विवाद पर शांत ही रहा है। बांग्लादेश की शेख हसीना सरकार ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है। पिछले साल जब बांग्लादेश में दूर्गा पूजा के दौरान मंदिरों में हिंसा की गई थी, उस वक्त कड़ी प्रतिक्रिया देने वाली बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

इराक और मलेशिया भी अब तक चुप
वहीं, सबसे आश्चर्य की बात मलेशिया का अब तक चुप रहना है। क्योंकि, मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद भारत विरोधी बयान के लिए जाने जाते हैं और मलेशिया के कई नेता अकसर भारत विरोधी बयानबाजी करते रहते हैं। लेकिन अभी तक मलेशिया की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। वहीं, इराक भी इस मुद्दे पर अभी तक खामोश है।

जॉर्डन ने भी की निंदा
जॉर्डन किंगडम ने भी अब बर्खास्त बीजेपी नेताओं द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी की निंदा की है। मंत्रालय के प्रवक्ता राजदूत हैथम अबू अल्फौल ने जॉर्डन के इस तरह के बयानों की निंदा करने और इस्लामी और अन्य धार्मिक हस्तियों के खिलाफ उल्लंघन की दृढ़ता से अस्वीकृति पर जोर दिया।

कतर और कुवैत में भी नाराजगी
वहीं, कतर और कुवैत ने यहां तक कहा कि वे भारत से सार्वजनिक रूप से माफी की उम्मीद करते हैं। जिसके बाद भारत सरकार को बयान जारी करना पड़ा कि, कुछ असामाजिक तत्वों की टिप्पणियां भारत सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं। नई दिल्ली में कतर दूतावास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मोदी सरकार को सार्वजनिक रूप से ऐसी टिप्पणियों से खुद को दूर करना चाहिए। रॉयटर्स ने अधिकारी के हवाले से कहा, "हमारी धार्मिक भावनाओं को आहत करने से आर्थिक संबंधों पर सीधा असर पड़ सकता है।"

क्या बोला सऊदी अरब?
सऊदी अरब भी उन मुस्लिम देशों में शामिल हो गया है, जिन्होंने भारत की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों का कड़ा विरोध किया है। सऊदी अरब ने भी टिप्पणी की निंदा करते हुए एक बयान जारी किया और धर्मों के सम्मान करने का आह्वान किया।

गल्फ देशों के साथ भारत का व्यापार
दरअसल, अरब देशों का भारत के साथ काफी मजबूत व्यापारिक रिश्ता है और भारत सरकार के लिए ये परेशानी की बात है। खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के साथ भारत का व्यापार, जिसमें कुवैत, कतर, सऊदी अरब, बहरीन, ओमान और यूएई शामिल हैं, 2020-21 में लगभग 90 बिलियन डॉलर का था। इसके साथ ही लाखों भारतीय जीसीसी देशों में रहते हैं और काम करते हैं।
-
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
Supreme Court Decision: धर्म बदला तो SC दर्जा खत्म! आर्टिकल 341 पर कोर्ट का बड़ा फैसला, दुरुपयोग पर कसा शिकंजा -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video












Click it and Unblock the Notifications