चीन की इकॉनमी को लेकर मूडी का बिगड़ा मूड

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन की रफ्तार सुस्त होने की आशंका.

चीन की अर्थव्यवस्था
AFP
चीन की अर्थव्यवस्था

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की रफ्तार आने वाले सालों में सुस्त पड़ सकती है.

इस आशंका से अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडी ने चीन की रेटिंग कम कर के एवन से एएथ्री कर दी है.

साल 1989 के बाद ये पहला मौका है जब मूडी ने चीन की रेटिंग कम की है.

इस पर चीन के वित्त मंत्रालय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मूडी ने देश की आर्थिक चुनौतियों का बढ़ा चढ़ाकर आकलन किया है और आर्थिक सुधार की उसकी कोशिशों को कम करके आंका है.

चीन की छात्रा को चीनियों ने ही क्यों कहा देशद्रोही

ब्रिटेन में बना 325 रुपए का सोलर लैंप

चीन पर इसका असर

मूडी के इस कदम के बाद चीन सरकार के लिए कर्ज लेने के लागत बढ़ सकती है. इतना ही नहीं रेटिंग एजेंसी ने चीन की अर्थव्यवस्था को स्थिर श्रेणी से नकारात्मक श्रेणी में रखा है.

मूडी ने कहा है, "रेटिंग में कमी करने से पता चलता है कि चीन की आर्थिक ताकत से आने वाले सालों में लोगों की उम्मीदें कम होंगी. अर्थव्यवस्था पर कर्ज बढ़ेगा और ग्रोथ की संभावना कम होगी."

बीबीसी की एशिया बिज़नेस कॉरेसपोंडेंट करिश्मा वासवानी का का कहना है, यह पहली बार नहीं है कि अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने चीन के बढ़ते कर्ज के स्तर पर चिंता जताई है.

वे कहती हैं, क्या आप ये मानते हैं कि चीन के पास अनंत काल तक कर्ज पर चलने की क्षमता है या फिर वो अपने कर्ज कम कर सकता है और ऐसा करते हुए क्या वह अपने जबर्दस्त आर्थिक विकास को बरकरार रख पाएगा. मूडी ने बेशक इन सवालों के जवाब में ना कहने वालों का साथ दिया है.

ये नहीं भूलना चाहिए कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए भी ये अहम समय है. साल के आखिर में उन्हें राजनीतिक कांग्रेस का भी सामना करना है जहां ताकतवर अर्थव्यवस्था का ही उन्हें सहारा मिलेगा.

भारत और जापान की दोस्ती की वजह चीन?

हाँफ़ने लगी है चीन की अर्थव्यवस्था?

दुनिया पर इसका असर

ठीक इसी तरह, अगर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की सेहत पर कोई असर पड़ता है तो जाहिर है, बाकी दुनिया भी इससे अछूती नहीं रहेगी.

सामान और सेवा खरीदने के मामले में चीन दुनिया में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है.

तेल और दूसरी चीजों की खरीदारी के मामले में भी इसका अहम रोल है.

और अगर इसली माली हालत पर कोई असर पड़ता है तो ऐसी चीजों की कीमत गिरने का यह भी एक कारण होगा.

चीन ने विकास दर का लक्ष्य घटाकर 6.5% किया

चीन ने बढ़ाई सैन्य ताकत, भारत हुआ और पीछे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+