मोनिका गिल बनीं मिस इंडिया यूएसए 2013

यह गूंज फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से भारत तक भी पहुंची। आखिर क्यों न हो, भारत की बेटी ने देश को गौरवान्वित जो किया है। मोनिका गिल इससे पहले मिस इंडिया न्यू इंग्लैंड रह चुकी हैं। मोनिका अमेरिका में ही पढ़ाई कर रही हैं और फैशन और ऐक्टिंग की दुनिया में आगे जाना चाहती हैं।

दूसरे स्थान पर 15 वर्षीय छात्रा अलिसिया रहमतुल्ला रहीं, जो अटलांटा, जॉर्जिया की रहने वाली हैं। उन्हें मिस इंडिया टीन यूएसए 2013 का खिताब दिया गया। एलिसिया अमेरिका में रहती हैं, लेकिन उनके माता-पिता भारतीय मूल के हैं।
मोनिका गिल को अब मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड के खिताब के लिये आगे जाना होगा। अब देखना यह है कि अलग-अलग देशों से चुनी जाने वाली मिस इंडिया के आगे मोनिका अपने जलवे कैसे बिखेरती हैं।

इस प्रतियोगिता का आयोजन अमेरिका की निजी कंपनियां व गैर सरकारी संगठन के सौजन्य से किया जा रहा है। विश्व स्तरीय प्रतियोगिता दिसंबर के अंत तक होनी है।












Click it and Unblock the Notifications