Mojtaba Khamenei ने होर्मुज को लेकर तैयार किया नया प्लान, अब Trump को लगेगा तगड़ा झटका! समझें कैसे?
Mojtaba Khamenei Big Plan For Strait of Hormuz: ईरान के नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर बड़ा बयान जारी किया है। सरकारी टेलीविजन पर पढ़े गए संदेश में उन्होंने साफ कहा कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रबंधन को एक नए चरण में ले जाएगा।
दुनिया के तेल व्यापार का लगभग 20 प्रतिशत इसी जलडमरूमध्य से गुजरता है। ऐसे में ईरान का यह ऐलान सिर्फ एक बयान नहीं, बल्कि क्षेत्रीय रणनीति में बड़े बदलाव का संकेत है।

Ceasefire के बीच सख्त रुख
अमेरिका-इजरायल के साथ हुए भीषण संघर्ष के बाद पाकिस्तान की कूटनीति से दो सप्ताह का नाजुक युद्धविराम लागू हुआ है। लेकिन मोजतबा खामेनेई ने स्पष्ट कर दिया कि ईरान अब सिर्फ 'नियंत्रण' तक सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि ईरान अपने सबसे मजबूत हथियार'होर्मुज जलडमरूमध्य' को और अधिक व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से इस्तेमाल करेगा।
'ईरान युद्ध का निश्चित विजेता है'
नेता ने जोर देकर कहा कि ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अपने अधिकारों का त्याग भी नहीं करेगा। अमेरिका और इजरायल की आक्रामकता के खिलाफ 'प्रतिरोध मोर्चा' को एकजुट इकाई मानता है। ईरान इस युद्ध का निश्चित विजेता है।
अली खामेनेई की शहादत का बदला
यह संदेश अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत के ठीक 40 दिन बाद जारी किया गया। मोजतबा खामेनेई ने इसे 'ईरान और इस्लाम के दुश्मनों द्वारा किया गया सबसे बड़ा अपराध' बताया। उन्होंने कहा कि ईरान अपने दिवंगत नेता और सभी शहीदों का बदला लेने के लिए पूरी तरह दृढ़ है।
28 फरवरी को मीनाब स्थित शजारेह तैयबेह गर्ल्स स्कूल पर अमेरिकी मिसाइल हमले में करीब 170 छात्राओं की शहादत का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे 'बर्बरता' करार दिया।
दक्षिणी पड़ोसियों को चेतावनी और भाईचारा का संदेश
मोजतबा खामेनेई ने ईरान के दक्षिणी पड़ोसियों से सीधा संवाद किया। कहा कि आप एक चमत्कार देख रहे हैं। इसे समझें और सही तरफ खड़े हों। हम आपकी उचित प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं ताकि हम अपना भाईचारा दिखा सकें। लेकिन चेतावनी भी साफ थी- 'दुश्मनों के झूठे वादों से सावधान रहें।'
जनता से अपील: एकजुट रहो, सतर्क रहो
संदेश की शुरुआत कुरान की आयत 'इन्ना फतहना लक... महान विजय' से हुई। नए नेता ने ईरानी जनता की तारीफ करते हुए कहा कि आपने इस थोपे गए युद्ध में वीरतापूर्वक लड़ा और निर्णायक विजेता बने। एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। दिल एक-दूसरे के करीब आए हैं। युद्धविराम के बावजूद सड़कों, मोहल्लों और मस्जिदों में जन-उपस्थिति जारी रखने की अपील। दुश्मन के मीडिया प्रोपगैंडा से 'कान की रक्षा' करने की चेतावनी।
ट्रंप बोले- 'अभी रुक जाओ'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने पाकिस्तान में तेहरान के साथ शांति वार्ता से कुछ ही दिन पहले ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूलने के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने ईरान से यह भी कहा कि अगर इस तरह की फीस वसूलने की खबरें सच हैं तो वह ऐसा करना बंद कर दे। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा कि ऐसी खबरें हैं कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क वसूल रहा है... उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए और अगर वे ऐसा कर रहे हैं, तो उन्हें अभी बंद कर देना चाहिए।
Trump को क्यों लगेगा झटका? Deep विश्लेषण
ट्रंप ने युद्धविराम को अपनी बड़ी डिप्लोमेसी जीत बताया था। उनका मकसद था कि होर्मुज खुल जाए, तेल की सप्लाई सामान्य हो, कीमतें गिरें और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को राहत मिले। लेकिन मोजतबा का 'नया चरण' ऐलान सीधा उसी शर्त को चुनौती देता है।
ईरान अब होर्मुज को और मजबूती से नियंत्रित करने की तैयारी में है। इसका मतलब साफ है कि-
- तेल निर्यात पर ईरान का दबदबा बढ़ सकता है
- वैश्विक तेल कीमतों में नई उछाल आ सकती है
- ट्रंप की 'मिडिल ईस्ट डील' पर पानी फिर सकता है
अली खामेनेई (Ali Khamenei) की शहादत के बाद मोजतबा खामेनेई का यह पहला बड़ा संदेश है। इसमें बदले की भावना के साथ-साथ रणनीतिक निरंतरता का साफ संदेश है। युद्धविराम के बावजूद ईरान अपना सबसे बड़ा कार्ड (होर्मुज) और मजबूत करने जा रहा है। ट्रंप प्रशासन के लिए यह झटका है, क्योंकि ईरान कह रहा है कि हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन हक की लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे। अब सवाल यह है कि अगले दो हफ्तों में होर्मुज का क्या होता है, खुलता है या और कस जाता है? पूरी दुनिया की नजर इसी पर टिकी है।
(स्रोत: ईरानी सरकारी टेलीविजन पर जारी आधिकारिक संदेश)
-
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल -
Khamenei Health Update: सीजफायर या धोखा? मोजतबा खामेनेई कोमा में, फिर पर्दे के पीछे किसने पक्की की ईरान की डील -
Crude Oil Price Today: ट्रंप के एक 'सीजफायर' से दुनिया भर में गिरे तेल के दाम! अब कितने पर पहुंचा क्रूड ऑयल?













Click it and Unblock the Notifications