Mojtaba Khamenei: मोजतबा खामेनेई कौन हैं? जिनके ईरान के 'बीमार' सुप्रीम लीडर की जगह चुने जाने की हैं अटकलें

Who is Mojtaba Khamenei: इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच, इस्लामिक रिपब्लिक ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर शेयर की गई बिना वेरिफाइड रिपोर्ट्स में दावा किया गया है, कि 85 वर्षीय मौलवी कथित तौर पर कोमा में हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है, कि उनकी मृत्यु हो चुकी है।

हालांकि, ईरान की तरफ से उनकी एक ईरानी राजदूत से मुलाकात की कुछ तस्वीरें जारी की गई हैं, जिनमें बताने की कोशिश की गई है, कि अयातुल्ला अली खामेनेई ठीक हैं। हालांकि, दावों पर कोई सफाई नहीं दी गई हैं, लिहाजा अटकलें अभी भी जारी हैं।

Who is Mojtaba Khamenei

अयातुल्ला खामेनेई के स्वास्थ्य के बारे में हम क्या जानते हैं?

इजराइली मीडिया आउटलेट Ynet News ने ईरान इंटरनेशनल का हवाला देते हुए बताया है, कि खामेनेई गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। सोशल मीडिया पर बिना स्रोत वाली रिपोर्ट भी आई है कि वह या तो कोमा में हैं या मर चुके हैं।

हालांकि, फैक्ट चेकर शोधकर्ता ताल हागिन ने बताया है, कि सोशल मीडिया पर छाई कुछ तस्वीरें 2014 की हैं।

इजराइल और ईरान के बीच हाल ही में हुए संघर्ष के बीच सर्वोच्च नेता के स्वास्थ्य को लेकर अटकलें बढ़ती जा रही हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के बाद से ही अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है, जिसमें कहा गया है कि वृद्ध ईरानी नेता "गंभीर रूप से बीमार" हैं। लेकिन ईरानी अधिकारियों ने इन दावों का न तो खंडन किया है और न ही पुष्टि की है।

तो क्या अयातुल्ला अली खामेनेई का स्थान कोई और लेगा?

ईरान इंटरनेशनल के हवाले से Ynetews की रिपोर्ट के अनुसार, अयातुल्ला अली खामेनेई ने पहले ही अपने उत्तराधिकारी का चयन कर लिया है, जो उनके बेटे मोजतबा खामेनेई हैं। सर्वोच्च नेता के दूसरे बेटे, मोजतबा खामेनेई का चयन कथित तौर पर 26 सितंबर को विशेषज्ञों की सभा की एक गुप्त बैठक के दौरान किया गया था।

अयातुल्ला खामेनेई ने सितंबर में एक असामान्य बैठक बुलाई थी, जिसमें ईरान की विशेषज्ञों की सभा के 60 सदस्य शामिल हुए थे। उन्हें उत्तराधिकार पर तुरंत फैसल लेने का निर्देश दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि यह बैठक एक शीर्ष गुप्त बैठक थी, लेकिन सदस्य इस बारे में कोई सूचना नहीं दे रहे थे कि बैठक हुई या नहीं हुई या फिर बैठक का नतीजा क्या निकला है?

लेकिन, रिपोर्ट्स में कहा गया है, कि मोजतबा खामेनेई के नाम को लेकर बैठक में विरोध किया गया है, लेकिन सर्वोच्च नेता और उनके प्रतिनिधियों ने विशेषज्ञों की सभा को मोजतबा खामेनेई को चुनने के लिए मजबूर किया। रिपोर्ट में कहा गया है, कि जोर देने और धमकियों के बाद आखिरकार सर्वसम्मति से फैसला लिया गया।

माना जा रहा है, कि उत्तराधिकार के चयन को लेकर हुई बैठक की अलोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर व्यापक विरोध की आशंकाओं के कारण बैठक और फैसले को गुप्त रखा गया है। बैठक में शामिल होने वाले लोगों को चेतावनी दी गई थी कि किसी भी तरह की लीक के खराब अंजाम होंगे।

हालांकि उनके चयन से कोई आश्चर्य नहीं हुआ है, लेकिन उनकी नियुक्ति से लोगों में भौंहें तनने की उम्मीद है, क्योंकि उनके पास अनुभव की कमी है और उन्होंने ईरानी सरकार में कोई औपचारिक पद नहीं संभाला है।

Ynet के मुताबिक, बैठक से परिचित कुछ सूत्रों ने कहा है, कि ऐसी संभावना है कि अयातुल्ला अपने जीवनकाल में ही अपने बेटे को सत्ता सौंप सकते हैं, क्योंकि इससे उन्हें सत्ता सौंपना आसान हो सकता है। उनका मानना ​​है, कि इससे मोजतबा खामेनेई के नेतृत्व को सुरक्षित करने और सर्वोच्च नेता की मृत्यु के बाद उत्पन्न होने वाले किसी भी विरोध को रोकने में मदद मिल सकती है।

मोजतबा खामेनेई कौन हैं?

अयातुल्ला के दूसरे बेटे मोजतबा खामेनेई का जन्म 1969 में मशहद में हुआ था। उन्होंने धर्मशास्त्र का अध्ययन किया और अपने पिता की तरह ही एक मौलवी बन गए। वे आज भी ईरान के सबसे बड़े इस्लामी मदरसे, कोम सेमिनरी में इस्लाम के बारे में पढ़ाते हैं।

मोजतबा खामेनेई काफी हद तक लोगों की नजरों से दूर रहे हैं। पिछले दो सालों में, उन्होंने तेहरान में अपना महत्व हासिल कर लिया है। मोजतबा खामेनेई ईरानी राजनीति में ज्यादा सक्रिय हो गए हैं और शासन में फैसले लेने में भूमिका निभाई है।

2005 और 2009 में हुए राष्ट्रपति चुनावों में मोजतबा खामेनेई ने महमूद अहमदीनेजाद का समर्थन किया था। कहा जाता है, कि 2009 में राष्ट्रपति की जीत में उनकी भूमिका थी और कथित तौर पर चुनाव के बाद ईरान में भड़के विरोध प्रदर्शनों को दबाया था। हालांकि, अहमदीनेजाद द्वारा मोजतबा पर सरकारी खजाने से धन की हेराफेरी करने का आरोप लगाने के बाद दोनों के बीच संबंध खराब हो गए।

2021 में, मोजतबा खामेनेई को अयातुल्ला की उपाधि दी गई, जो ईरान के सर्वोच्च नेता के रूप में सेवा करने के लिए एक संवैधानिक आवश्यकता है।

ईरान ने अयातुल्ला के स्वास्थ्य और उत्तराधिकार के बारे में क्या कहा है?

ईरान ने उत्तराधिकार के बारे में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है। अयातुल्ला के स्वास्थ्य और मोजतबा के चयन की रिपोर्ट अटकलें ही बनी हुई हैं। हालांकि, कोमा की रिपोर्ट के एक दिन बाद, रविवार (17 नवंबर) को सर्वोच्च नेता ने एक ईरानी राजदूत के साथ एक तस्वीर पोस्ट की।

खामेनेई के एक्स अकाउंट पर पोस्ट की गई तस्वीर में उन्हें लेबनान में ईरान के राजदूत मोजतबा अमानी से उनके कार्यालय में बात करते हुए दिखाया गया है। उन्होंने फारसी में लिखा, "इस्लामिक क्रांति के नेता अयातुल्ला खामेनेई ने आज दोपहर अपनी दैनिक बैठकों के दौरान लेबनान में इस्लामी गणराज्य ईरान के वरिष्ठ राजदूत मोजतबा अमानी से मुलाकात की और उनसे बातचीत की।"

सितंबर में बेरूत में इजरायल के पेजर हमलों में घायल हुए लोगों में अमानी भी शामिल थे, जिसमें हिज्बुल्लाह के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया था। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, अमानी ने सर्वोच्च नेता को अपनी स्वास्थ्य स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस तस्वीर में दोनों नेता स्वस्थ दिख रहे हैं।

इससे पहले, अयातुल्ला खामेनेई को 7 नवंबर को देखा गया था, जब उन्होंने तेहरान की एक मस्जिद इमाम खुमैनी हुसैनिया के भीतर नेतृत्व के विशेषज्ञों की सभा के छठे सत्र को संबोधित किया था। उन्होंने 2 नवंबर को तेहरान में विश्वविद्यालय के छात्रों से भी मुलाकात की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+