Mojtaba Khamenei Gay: क्या Gay हैं मोजतबा खामेनेई? इलाज कर रहे पुरुषों के साथ की चौंकाने वाली हरकत!
Mojtaba Khamenei Gay: अमेरिका और ईरान के बीच जंग चल रही है। दोनों देश और उनके नेता एक-दूसरे पर अलग-अलग तरह के आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने राष्ट्रपति Donald Trump को ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को लेकर एक अजीब बात बताई। जिसके मुताबिक मोजतबा समलैंगिक होने के आरोप लगाए गए हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि इन जानकारियों ने उनके पिता Ali Khamenei की पुरानी चिंताओं को भी सबके सामने रख दिया है।
खामेनेई को Gay बताते हुए हंसे ट्रंप
बताया जा रहा है कि जब पिछले हफ्ते ट्रंप को यह ब्रीफिंग दी गई, तो वे अपनी हंसी नहीं रोक पाए और जोर से हंसने लगे। कमरे में मौजूद अन्य लोग भी इस पर हंसे।

कितनी भरोसेमंद है जानकारी?
यह दावा दो खुफिया अधिकारियों और व्हाइट हाउस से जुड़े एक तीसरे व्यक्ति ने किया है। तीनों का कहना है कि अमेरिकी एजेंसियां इस जानकारी को विश्वसनीय मानती हैं और इसे किसी तरह की फर्जी या प्रोपेगेंडा जानकारी नहीं समझतीं। सूत्रों के मुताबिक मोजतबा खामेनेई का अपने बचपन के शिक्षक या परिवार से जुड़े किसी व्यक्ति के साथ लंबे समय तक निजी संबंध रहा था। हालांकि इन दावों को लेकर कोई सार्वजनिक सबूत सामने नहीं आया है।
🚨🇺🇸 BREAKING — Donald Trump:
“Nobody Knows” if Iran Leader Is Gay.
This is the Level of US "Journalists" pic.twitter.com/6J3tzM1SGm
— ✦✦✦ 𝙿𝚊𝚖𝚙𝚑𝚕𝚎𝚝𝚜 ✦✦✦ (@PamphletsY) March 16, 2026
हमले के बाद की घटनाएं भी चर्चा में
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 28 फरवरी के हवाई हमले में घायल होने के बाद, जब उनका इलाज चल रहा था, तब उन्होंने अपनी देखभाल कर रहे पुरुषों के साथ कुछ ऐसा किया जिससे वे शक के घेरे में आ गए। हालांकि यह भी कहा गया कि वे उस समय भारी दवाओं के असर में हो सकते थे।
ठोस सबूत नहीं, लेकिन दावे मजबूत
अमेरिकी एजेंसियों के पास इन आरोपों के समर्थन में कोई फोटो या प्रत्यक्ष सबूत नहीं है, लेकिन सूत्रों ने जानकारी को ठोस बताया है। एक सूत्र ने कहा कि यह जानकारी सरकार के सबसे सुरक्षित सूत्र में से एक से आई है। एक अंदरूनी सूत्र के मुताबिक, यह जानकारी अमेरिकी सरकार के भीतर काफी समय तक बेहद गोपनीय रखी गई थी। ट्रंप ने पहले भी मोजतबा को कमजोर और ईरान का नेतृत्व करने के लिए अनफिट बताया था।
पुराने दस्तावेज बने आधार
विकीलीक्स द्वारा जारी 2008 के एक अमेरिकी डिप्लोमैटिक केबल में दावा किया गया था कि मोजतबा ने यूके में स्वास्थ्य से जुड़ा इलाज कराया था। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने लगभग 30 साल की उम्र में शादी की थी, जो ईरान के कल्चर के नजरिए से देखें तो काफी देर में होना माना जाता है।
इलाज के बाप बने थे मोजतबा?
विदेश विभाग की फाइल के मुताबिक, मोजतबा ने यूके के वेलिंगटन और क्रॉमवेल अस्पतालों में तीन बार लंबी यात्राएं की थीं। परिवार को उनसे जल्दी बच्चों की उम्मीद थी, लेकिन चौथी यात्रा के दो महीने बाद उनकी पत्नी गर्भवती हुई। सीबीएस न्यूज़ की एक रिपोर्ट में भी इन आरोपों का जिक्र किया गया है। इसमें कहा गया कि अली खामेनेई ने अपने बेटे के निजी जीवन से जुड़े कुछ मुद्दों के कारण किसी और उत्तराधिकारी को प्राथमिकता दी थी।
समलैंगिकता बनी सत्ता में अड़चन?
एक सूत्र के अनुसार, परिवार और करीबी लोगों को संदेह था कि मोजतबा समलैंगिक हो सकते हैं। यही वजह थी कि उनके सत्ता में आने को रोकने के लिए इस तरह की बातें फैलाई जा रही थीं।ईरान में समलैंगिक संबंध अवैध हैं। हालांकि सरकार लिंग परिवर्तन (gender reassignment) सर्जरी की अनुमति देती है। कुछ मामलों में लोगों पर सजा से बचने के लिए ऐसा कराने का दबाव भी बताया गया है।
सख्त सजा का प्रावधान
करीब 9.3 करोड़ आबादी वाले ईरान में समलैंगिक संबंधों पर कड़ी सजा का प्रावधान है। गंभीर मामलों में मृत्युदंड तक दिया जा सकता है। अतीत में ऐसे मामलों में सार्वजनिक फांसी की खबरें भी सामने आई हैं।
पुराने बयान भी चर्चा में
2007 में तत्कालीन राष्ट्रपति Mahmoud Ahmadinejad ने कहा था कि "ईरान में समलैंगिक नहीं होते।" यह बयान आज भी विवाद का विषय बना हुआ है। फिलहाल मोजतबा खामेनेई कहां हैं और 28 फरवरी के हमलों के बाद उनकी हालत कैसी है, यह स्पष्ट नहीं है। इस पूरे मामले ने ईरान की राजनीति और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई बहस छेड़ दी है। अगर एक ऐसा व्यक्ति जो समलैंगिकता को क्राइम मानकर सजा देता है और वह खुद समलैंगिक है तो फिर ये पाखंड कहा जाएगा।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications