मोईन उल हक को पाक ने भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया
नई दिल्ली। पाकिस्तान ने भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है। राजनयिक मोईन उल हक को सोमवार का भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को भारत, चीन जापान के अलावा तकरीबन दो दर्जन देशों में पाकिस्तान के नए उच्चायुक्त और राजदूतों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। बता दें कि मोईन उल हक इससे पहले फ्रांस में पाकिस्तान के राजदूत थे,उन्हें अब भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।

वहीं पाकिस्तान के नए विदेश सचिव की जिम्मेदारी सोहेल महमूद को दी गई है ,जोकि पहले भारत के उच्चायुक्त थे। लेकिन उन्हें नई जिम्मेदारी दिए जाने के बाद से ही भारत में पाक उच्चायुक्त का पद खाली पड़ा था, जिसे सोमवार को आखिरकार इमरान खान सरकार ने भर दिया और मोईन उल हक को भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया। इस बात की जानकारी पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने वीडियो मैसेज के जरिए दी। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली, भारत बहुत महत्वपूर्ण है, मैंने सलाह मशविरा के बाद मोईन उल हक को नियुक्त करने का फैसला लिया है, उन्हे जल्द ही दिल्ली भेजा जाएगा और हमे उम्मीद है कि वह बेहतर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया खत्म होने के बाद एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत की प्रक्रिया नए रूप से होनी चाहिए।
-
Iran America Ceasefire: युद्धविराम का भारत ने किया स्वागत, कर दी ऐसी मांग जिसने दुनिया का खींचा ध्यान -
Iran-US War में नया ट्विस्ट! Pakistan की अपील पर Trump के 14 दिन डेडलाइन बढ़ाने के 4 बड़े कारण क्या? -
Hormuz Strait Shipping: होर्मुज स्ट्रेट में खत्म हुआ डर! जहाजों का आवागमन शुरू, अब सस्ता होगा पेट्रोल? -
Dinner Diplomacy: Iran US War के बीच ट्रंप का सर्जियो गौर संग डिनर, क्या ये सिर्फ संयोग है? -
दून साहित्योत्सव: साहित्य, सिनेमा, इतिहास और टेक्नोलॉजी के बीच संवाद का मंच -
IOC 2026: IOC 2026: सुषमा स्वराज ने बनाया, अब जयशंकर चला रहे, क्या है इंडियन ओसियन कॉन्फ्रेंस?- Explained -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription?












Click it and Unblock the Notifications