न्‍यूयॉर्क के मेयर से मिले मोदी, आतंकवाद और शहरीकरण पर की बात

न्‍यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पांच दिन अमेरिका दौरा शुक्रवार को शुरू हो गया। न्‍यूयॉर्क पहुंचते ही जहां वह अपने फैंस से रूबरू हुए तो वहीं उन्‍होंने न्‍यूयॉर्क के मेयर से मुलाकात की। इसके अलावा मोदी ने अमेरिका के नेशनल कैंसर इंस्‍टीट्यूट के निदेशक और नोबल पुरस्‍कार विजेता के साथ भी मुलाकात की।

ब्‍लासियो के साथ मोदी की क्‍या हुई बात

मोदी ने न्‍यूयॉर्क के मेयर बिल दे ब्‍लासियो के साथ मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। उन्‍होंने इस दौरान शहरीकरण, एंटी-टेररिज्‍म और हाउसिंग जैसे कई अहम मुद्दों पर बात की। मोदी ने ब्‍लासियो से जानने की कोशिश कि कैसे न्‍यूयॉर्क में चल रहे कुछ खास कार्यक्रमों को भारत में संचालित किया जा सकता है।

विदेश मंत्रालय की ओर से इसके बारे में जानकारी दी गई। एक नजर डालिए कि जब मोदी ने ब्‍लासियो से मुलाकात की तो उन्‍होंने इन तीनों मुद्दों पर क्‍या-क्‍या बातें की।

आतंकवाद

  • न्‍यूयॉर्क ने 9/11 हमलों के बाद आतंकवाद से लड़ने के लिए कौन-कौन से तरीके अपनाए।
  • वह एक समान खतरे कौन-कौन से हैं जो अमेरिकी शहरों में मौजूद हैं।
  • न्‍यूयॉर्क पुलिस उन खतरों का सामना कैसे करती है।
  • भारत में लगने वाले कुंभ मेले के का जिक्र।

शहरीकरण

  • न्‍यूयॉर्क में मौजूद बेहतर जीवन स्‍तर के बारे में बात की।
  • वह कौन से मुद्दे हैं जिनका सामना बतौर मेयर ब्‍लासियो को करना पड़ता है
  • भारत के शहरों को न्‍यूयॉर्क की तर्ज पर कैसे विकसित किया जा सकता है।

हाउसिंग और शिक्षा

  • न्‍यूयॉर्क शहर में मौजूद हाउसिंग अरेंजमेंट पर चर्चा।
  • कैसे अगले 10 वर्षों में न्‍यूयॉर्क में 500,000 लोगों को बसाया जाएगा
  • शिक्षा की सुविधाओं में मौजूद असमानताओं के बारे में चर्चा।
  • शिक्षा कर में बढ़ोतरी के बारे में चर्चा।
  • न्‍यूयॉर्क में 500,000 डॉलर से ज्‍यादा की आय अब ज्‍यादा टैक्‍स अदा करना होगा।
  • ब्‍लासियो प्री-किंडरगार्टन और नर्सरी की पढ़ाई को फ्री करना चाहते हैं।

कैंसर के लिए रिसर्च को मिले प्रोत्‍साहन

मोदी ने ब्‍लासियो के अलावा नोबेल पुरस्‍कार विजेता और नेशनल कैंसर इंस्‍टीट्यूट के निदेशक हैरॉल्‍ड वारमुस से भी मुलाकात की। हैरॉल्‍ड को वर्ष 1989 में कैंसर के लिए जिम्‍मेदार जीन को खत्‍म करने वाली दवाई की खोज करने के लिए नोबेल पुरस्‍कार से नवाजा गया था।

वारमुस ने वर्ष 1960 में उत्‍तर प्रदेश के बरेली स्थित एक अस्‍पताल से अपनी इंटर्नशिप पूरी की थी। विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मोदी ने वारमुस को भारत आने के लिए आमंत्रित किया है ताकि वह देश में कैंसर के खात्‍मे के लिए जारी रिसर्च को प्रोत्‍साहित कर सकें।

मोदी ने वारमुस से उन मुद्दों पर भी चर्चा की जिसकी वजह से डायबिटीज और ऑबेसिटी जैसी बीमारियां कैंसर की वजह बन रही हैं। वारमुस और ब्‍लासियो दोनों ने ही मोदी के उन प्रयासों की सराहना की जो उन्‍होंने ध्रूमपान रोकने के लिए शुरू किए हैं।

मोदी ने की कई बातों पर चर्चा

मोदी ने की कई बातों पर चर्चा

अमेरिकी दौरे के पहले दिन मोदी की ब्‍लासियो से मुलाकात सबसे अहम मुलाकात में शामिल रही।

मोदी का दी कई अहम जानकारियां

मोदी का दी कई अहम जानकारियां

ब्‍लासियो ने मोदी से इस मुलाकात के दौरान कई अहम बिंदुओं पर उन्‍हें जानकारी मुहैया कराई साथ ही उनसे कुंभ मेले के बारे में भी कई बातें कीं।

भारत आने का दिया आमंत्रण

भारत आने का दिया आमंत्रण

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कैंसर के इलाज में रिसर्च करने वाले हैरॉल्‍ड वारमुस से मुलाकात की और उन्‍हें भारत आने का आमंत्रण भी दिया।

न्‍यूयॉर्क से लेकर न्‍यू जर्सी तक

न्‍यूयॉर्क से लेकर न्‍यू जर्सी तक

यह फोटो फेसबुक से लिया गया है और इस फोटो को देखकर आसानी से मोदी के लिए न्‍यूयॉर्क से लेकर न्‍यू जर्सी तक छाई खुमारी का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

होटल के बाहर इकट्ठा फैंस

मोदी न्‍यूयॉर्क पैलेस होटल में रुके हुए हैं और अभी तक उनके फैंस होटल के बाहर इकट्ठा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+