Video: मैडिसन गार्डन से पहले सेंट्रल पार्क में मोदी का रॉक कांसर्ट

न्‍यूयॉर्क। शनिवार को यूनजीए में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद लोगों ने उन्‍हें लाइन में लगकर बधाई दी तो वहीं इस भाषण के बाद वह एक रॉक कांसर्ट में पहु्ंच गए। अभी तक भारतीयों को अपनी बातों से सम्‍मोहित करने वाले मोदी ने अमेरिकी लोगों पर भी अपना जादू चला ही डाला।

ओबामा का 'यस वी कैन' मोदी का 'कैन डू'

न्‍यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में ग्‍लोबल सिटीजन फेस्टिवल चल रहा था। इसके तहत एक रॉक कांसर्ट भी यहां पर आयोजित था। इस रॉक कांसर्ट में बियांसे नोल्‍स से लेकर जैज़ी ज़ी जैसे कलाकार परफार्म कर चुके थे।

पूरा सेंट्रल पार्क युवाओ से भरा हुआ था। मोदी यहां पर आए और करीब सात मिनट के भाषण में लोगों को भारत की ओर से शांति का संदेश दे गए।यूएनजीए में हिंदी में भाषण देने वाले मोदी ने सेंट्रल पार्क में अंग्रेजी में भाषण दिया।

मोदी ने यहां पर ओबामा की ही तर्ज पर कहा युवाओं में भारत और दुनिया को बदलने के लिए 'कैन डू' वाली भावना को जगाने की जरूरत है।

संस्‍कृत में सुनाए श्‍लोक

मोदी ने संस्‍कृत के श्‍लोक भी पढ़े और अंग्रेजी में उसका मतलब लोगों को बताया। मोदी ने कहा कि दुनिया में शांति की जरूरत है और सिर्फ आज की युवा पीढ़ी इस काम को कर सकती है।

मोदी के इस भाषण पर उन्‍हें लोगों की जबर्दस्‍त तालियां मिलीं और अमेरिकी युवा भी उनके पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे। मोदी ने सेंट्रल पार्क से उन दर्शकों को नमस्‍ते कहा जो टीवी, लैपटॉप, टैबलेट्स और फोन पर इस कार्यक्रम को देख रहे थे।

मोदी ने कहा कि उन्‍हें सेंट्रल पार्क में आकर काफी खुशी हुई क्‍योंकि वह इस खुले पार्क में युवाओं से बात कर रहे हैं न कि किसी बंद काफ्रेंस रूम में। मोदी के मुताबिक युवा दुनिया का भविष्‍य हैं और यही आने वाला कल तय करेंगे।

यूनजीए की अपनी स्‍पीच की ही तर्ज पर मोदी ने सेंट्रल पार्क में भी गरीबी, दुनिया में साफ-सफाई और बुनियादी शिक्षा जैसी बातों की वकालत की। मोदी ने उम्‍मीद जताई कि भारत और दुनिया के लिए 800 मिलियन युवा अगर हाथ मिला लें तो दुनिया बदल सकती है।

जैकमेन हैं मोदी से प्रभावित

जैकमेन हैं मोदी से प्रभावित

सेंट्रल पार्क में जो इवेंट आयोजित हुआ उसे ऑस्‍ट्रेलियाई मूल के हॉलीवुड स्‍टार ह्यूग जैकमेन ने आयोजित किया था। जैकमेन जब भारत आए थे तो वह मोदी से मिले थे और वह मोदी के खास फैंस में से एक हैं।

फ्रॉम ए टी-सेल्‍समैन टू ए पीएम

फ्रॉम ए टी-सेल्‍समैन टू ए पीएम

ह्यूग जैकमेन अपनी पत्‍नी के साथ मौजूद थे। वह खुद मोदी का हाथ थामकर उन्‍हें स्‍टेज तक लेकर आए और लोगों से उनका इंट्रोडक्‍शन 'फ्राॅम ए टी -सेल्‍समैन टू ए पीएम,' इस अंदाज में कराया।

रॉकस्‍टार की तरह स्‍टेज पर आए मोदी

रॉकस्‍टार की तरह स्‍टेज पर आए मोदी

मोदी ने स्‍टेज पर आते ही किसी रॉक स्‍टार की तरह पूछा, 'न्‍यूयॉर्क हाउ आर यू डूइंग।' आपको बता दें कि जिस रॉक कांसर्ट में मोदी गए थे वहां पर बियांसे नोल्‍स और जैजी़ जे जैसे कलाकार परफार्म कर चुके थे।

सात मिनट तक सुनते रहे लोग

सात मिनट तक सुनते रहे लोग

सेंट्रल पार्क में हजारों की तादाद में युवा इकट्ठा थे जिसमें से सबसे ज्‍यादा संख्‍या अमेरिकी युवाओं की थी। मोदी ने सात मिनट तक इन युवाओं को अपने शब्‍दों से बांधकर रख दिया।

अंग्रेजी और संस्‍कृ‍त का मिलाजुला भाषण

अंग्रेजी और संस्‍कृ‍त का मिलाजुला भाषण

मोदी ने अंग्रेजी के अलावा संस्‍कृति के श्‍लोक, 'सर्वे संतु निरामया,' के साथ पार्क में मौजूद करीब 60,000 युवाओं पर अपना एक असर छोड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+