नौ साल से मोदी का इंतजार कर रही थी मैडिसन स्‍क्‍वॉयर गार्डन की कुर्सी

न्‍यूयॉर्क। आज नरेंद्र मोदी मैडिसन स्‍क्‍वॉयर गार्डन पर आयोजित होने वाले एक समारोह में शिरकत करने वाले हैं। मोदी वर्ष 2005 में भी इसी मैडिसन स्‍क्‍वॉयर गार्डन पर आयोजित होने वाले समारोह में संबोधित करने के लिए आने वाले थे लेकिन अमेरिका की ओर उनका वीजा बैन कर दिया गया था।

modi-at-Madison Square Garden-450

अब नौ साल बाद मोदी उसी मैडिसन स्‍क्‍वॉयर गार्डन पर होंगे और उससे भी ज्‍यादा दिलचस्‍प है कि वह उसी कुर्सी पर बैठेंगे जो 2005 में उनके लिए खाली छोड़ दी गई थी।

20,000 लोग बेचैन

शनिवार को यूएनजीए को संबोधित करने के बाद रविवार को मैडिसन स्‍क्‍वॉयर गार्डन पर 20,000 लोगों की भीड़ मोदी को सुनने के लिए बेचैन है।

नरेंद्र मोदी के लिए भी यह एक यादगार पल है क्‍योंकि जिस समय उनका वीजा बैन किया गया था उस समय यहां पर मौजूद भारतीय समुदाय की ओर से अमेरिका को चुनौती देते हुए कहा गया था कि मोदी एक दिन पीएम बनकर यहां पर लौटेंगे।

आज वह चुनौती पूरी होने जा रही है। वर्ष 2005 में मोदी तो नहीं आए थे और उनकी कुर्सी को आयोजकों ने खाली छोड़ दिया था। आज मोदी उसी कुर्सी पर बैठेंगे जो पिछले नौ वर्षों से उनका इंतजार कर रही थी।

मोदी को सुनेंगे अमेरिकी कांग्रेसमैन और सीनेटर्स
मैडिसन स्‍क्‍वॉयर गार्डन पूरी तरह से हाउसफुल हो चुका है। 20,000 लोग जहां अंदर मोदी को सुनेंगे तो वहीं करीब इससे दोगुने लोग मैडिसन स्‍क्‍वॉयर गार्डन के पास ही मौजूद एक और विश्‍व प्रसिद्ध इमारत टाइम्‍स स्‍क्‍वॉयर पर लगी बड़ी स्‍क्रीन पर मोदी का भाषण लाइव देखेंगे।

मोदी के इस भाषण को सुनने के लिए अमेरिकी सीनेटर्स और अमेरिकी कांग्रेस के सदस्‍य भी इकट्ठा रहेंगे।

इस समारोह के लिए 30,000 लोगों ने टिकट बुक कराए थे। 18,500 लोगों को लॉटरी के जरिए लोगों को चुना गया है तो वहीं 2,500 लोग अभी भी कतार में हैं।

न्‍यू जर्सी से स्‍पेशल ट्रेन

मोदी के लिए उनके फैंस दूर-दूर से मैडिसन स्‍क्‍वॉयर गार्डन पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए अमेरिकी अधिकारियों ने आयोजकों के साथ मिलकर ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा को और बढ़ा दिया है। न्‍यू जर्सी से स्‍पेशल ट्रेन न्‍यूयॉर्क तक के लिए चलाई जा रही हैं और सबवे भी खुला रहेगा ताकि लोगों को आने-जाने में सुविधा हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+