चलें साथ-साथ: अमेरिका और भारत का एक विजन
वॉशिंगटन। भारत और अमेरिका ने मंगलवार को 'चलें साथ-साथ : फॉरवर्ड टुगेदर वी गो' का एक विजन स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें यह वादा किया गया है कि उनकी 'रणनीतिक साझेदारी' आतंकी खतरों से निपटने और जनसंहारक हथियारों के प्रसार को रोकने के लिए काम करेगी।

इस 'विजन स्टेटमेंट' में यह भी कहा गया है कि भारत-अमेरिका साझेदारी बाकी विश्व के लिए एक 'आदर्श' होगी। यह 'विज़न स्टेटमेंट' ऐसे समय में आया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खतरे पर यह कहते हुए विस्तार से रोशनी डाली कि इस चुनौती को 'गंभीरता' से लिए जाने की जरूरत है।
Chalein Saath Saath, forward together we go. : White House Press Statement
— ANI (@ANI_news) September 30, 2014 प्रधानमंत्री मोदी ने वाशिंगटन रवाना होने से पहले न्यू यार्क में 'काउंसिल फॉर फॉरेन रिलेशन्स' को संबोधित करते हुए कहा था, 'आतंकवाद की चुनौती को गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है। यह दुखद है कि कई देश मानवता के शत्रु आतंकवाद का घिनौना रूप पहले नहीं समझ पाए।'
प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद को राजनीतिक नफे-नुकसान के मापदंड पर नहीं आंका जा सकता। 'विश्व को आतंकवाद के खिलाफ एक स्वर में आवाज उठानी होगी।'












Click it and Unblock the Notifications