पीएम बनने के बाद सबसे पहले बंग्लादेश जाएंगे मोदी: रिपोर्ट

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मोदी की पहली विदेश यात्रा बंग्लादेश की होगी। बांग्ला दैनिक ने ये खुलासा किया है। दैनिक अखबार 'भोरेर कागोज' ने नई दिल्ली के कूटनीतिक सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि भारत का विदेश मंत्रालय यात्रा की तारीख तय करने की प्रक्रिया में जुट गया है।
इसमें कहा गया है कि अगर मोदी अपनी सबसे पहली विदेश यात्रा की मंजिल के रूप में बांग्लादेश को चुनते हैं तो इसका मतलब यह होगा कि वे दोनों देशों के बीच करीबी व्यापारिक रिश्ता स्थापित करना चाहते हैं। आपको बता दें सोमवार को मोदी के शपथ समारोह के लिए बंग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को भी आमंत्रित किया गया है, लेकिन विदेश यात्रा पर होने के कारण वो मोदी के शपथ ग्रहण समारोह शामिल नहीं हो पाएंगी। उनकी जगह बांग्लादेश की संसद की स्पीकर शिरिन शरमिन चौधरी अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।











Click it and Unblock the Notifications