पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनते ही कश्मीर के लिए शाहबाज शरीफ ने की भाई नवाज शरीफ की तरह बात
इस्लामाबाद, अप्रैल 11। पाकिस्तान में इमरान खान के युग का अंत हो गया है और पीएमएलन के शाहबाज शरीफ नए प्रधानमंत्री चुन लिए गए हैं। शाहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री बनते ही कश्मीर राग अलापना शुरू कर दिया है। दरअसल, अभी तक हर किसी की नजर इस बात पर थी कि शाहबाज के पीएम बनते ही कश्मीर को लेकर उनका क्या स्टैंड रहेगा और भारत के साथ आने वाले समय में पाकिस्तान के संबंध कैसे रहेंगे? इन सवालों के बीच शाहबाज शरीफ ने कश्मीर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

शाहबाज ने कहा है कि मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आह्वान करता हूं कि वो मिलकर कश्मीर के मुद्दे का हल निकालें। शाहबाज ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान दोनों मुल्कों में गरीबी बड़ी समस्या है, इसलिए मैं नरेंद्र मोदी को यह सलाह देता हूं कि एकसाथ मिलकर गरीबी से लड़ें और कश्मीर के मुद्दे का हल करें। आपको बता दें कि शाहबाज शरीफ का यह बयान यह दिखाता है कि आखिर वो नवाज के ही भाई हैं और भारत के साथ उनका रवैया अपने भाई की तरह ही रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications