पाकिस्तान में भी छाए उत्तर प्रदेश चुनाव के नतीजे, जानिए योगी की जीत पर क्या कह रहा है पाकिस्तानी मीडिया?

प्रमुख पाकिस्तानी अखबार डॉन ने ‘मोदी की बीजेपी ने भारत के सबसे बड़े राज्य का चुनाव जीता’ इस शीर्षक के साथ खबर छापी है।

इस्लामाबाद, मार्च 10: उत्तर प्रदेश में विशालकाय जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की चर्चा पाकिस्तान भी जमकर की जा रही है और उत्तर प्रदेश में चुनावी नतीजों ने पाकिस्तानी अखबारों के वेबसाइट्स पर प्रमुख हेडलाइंस बना रखा है। पाकिस्तानी मीडिया में उत्तर प्रदेश चुनाव के नतीजे सुर्खियां बटोर रहा है।

पाकिस्तानी अखबार में यूपी चुनाव

पाकिस्तानी अखबार में यूपी चुनाव

प्रमुख पाकिस्तानी अखबार डॉन ने 'मोदी की बीजेपी ने भारत के सबसे बड़े राज्य का चुनाव जीता' इस शीर्षक के साथ खबर छापी है। डॉन से समाचार एजेंसी रॉयटर्स के हवाले भारतीय जनता पार्टी की चुनावी जीत की खबर को अपने वेबसाइट पर पब्लिश किया है, जिसमें बताया गया है कि, मोदी की भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। डॉन अखबार ने रॉयटर्स के हवाले से खबर छापी है कि, 'भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी ने एक बड़े बहुमत के साथ देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य (उत्तर प्रदेश) में जीत हासिल की है। गुरुवार को वोटों की गिनती हुई है, जिसमें 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में किसकी सरकार बन सकती है, उसकी एक झलक दे दी है''।

भगवा रंग में रंगी भाजपा

भगवा रंग में रंगी भाजपा

डॉन अखबार में पब्लिश रिपोर्ट में कहा गया है कि, 'हिंदू राष्ट्रवादी भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 430 सीटों में से 251 सीटों पर जीत हासिल की है या आगे चल रही थी।' अखबार ने छापा है कि, 'अंतिम परिणाम कुछ घंटों में आने की उम्मीद है, लेकिन बहुत कुछ बदलने की संभावना नहीं है। राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाने के लिए अचानक रैलियां कीं और एक दूसरे को भाजपा के भगवा रंग में रंग दिया। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, "भाजपा उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।"

‘राज्य ने विपक्ष को किया खारिज’

‘राज्य ने विपक्ष को किया खारिज’

डान ने बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया के स्टेटमेंट को छापा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, "राज्य के लोगों ने उस विपक्ष को खारिज कर दिया है जो हवा में एक महल बना रहा था।" पाकिस्तानी अखबार ने छापा है कि, 'उत्तर प्रदेश भारत के 1.35 अरब लोगों का लगभग पांचवां हिस्सा है और भारत के सभी राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा विधायक और सबसे ज्यादा सांसद उत्तर प्रदेश से ही आते हैं''। पाकिस्तानी अखबार में छपा है कि, 'उत्तर प्रदेश में मोदी के नेतृत्व में कोविड-19, नौकरियों में कमी और किसान आंदोलन में कड़ी आलोचना के बाद भी जीत हासिल की है। किसान कानून को मोदी सरकार ने भारी विरोध के बाद रद्द कर दिया था।'

काफी अहम है बीजेपी की जीत

काफी अहम है बीजेपी की जीत

पाकिस्तानी अखबार में लिखा गया है कि, ''भाजपा ने लंबे समय से भविष्यवाणी की है कि वह महामारी के दौरान गरीबों के लिए मुफ्त भोजन, अपराध पर नकेल कसने के साथ साथ मस्जिद की जगह मंदिर निर्माण का मुद्दा अपनी प्रबल नीतियों में रखा और उसे जमकर भुनाया''।

पंजाब चुनाव की भी चर्चा

पंजाब चुनाव की भी चर्चा

पाकिस्तानी अखबार में पंजाब और गोवा चुनावी नतीजों की भी चर्चा की गई है। डॉन में छपी रिपोर्ट में कहा गया है कि, 'पिछले एक महीने में चार छोटे राज्यों के चुनावों में, आम आदमी पार्टी (आप) जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली पर शासन करती है, उसने पंजाब में शानदार जीत हासिल की है, जबकि भाजपा मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड पर नियंत्रण बनाए रखने में कामयाब हुई है। आप, जिसका नाम हिंदी में "आम आदमी" है, उसने 2012 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से खुद को उभारा। आप के पार्टी नेताओं ने कहा कि, वे राष्ट्रीय स्तर पर मोदी का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। भारतीय राजनीति में लंबे समय से यह माना जाता रहा है कि उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्य बिहार को जीते बिना, किसी भी पार्टी या गठबंधन को संसद में बहुमत हासिल करने की ज्यादा उम्मीद नहीं है।

बीजेपी की प्रचंड जीत

बीजेपी की प्रचंड जीत

आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022( Uttar Pradesh Assembly elections 2022) के नतीजे लगभग स्पष्ट हो चुके है। यूपी चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए ऐतिहासिक जीत की लहर लेकर आई है। भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत हुई है और इस जीत के साथ ही योगी आदित्यनाथ ने 37 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में करीब 37 साल बाद ऐसा हो रहा है, जब कोई सरकार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा सरकार बना रही है।

37 सालों का टूटा रिकॉर्ड

37 सालों का टूटा रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की इस प्रचंड जीत के साथ ही योगी आदित्यनाथ ने 37 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 37 सालों में भाजपा पहली पार्टी है जब वो लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है। यूपी में 2017 और 2022 में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी सरकार बना रही है। आपको बता दें कि इससे पहले 37 सालों से यूपी की जनता तख्तापलट करती रही है। आपको बता दें कि साल 1980, 1985 में हुआ था जब कोई सरकार पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में आई। हम आपको भाजपा के इस प्रचंड जीत के 10 कारणों को बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+