मेदवेदेव से मोदी की मुलाकात, अब नजरें चीन के पीएम के साथ मीटिंग पर
ने पाई तॉ। तीन देशों की 10 दिवसीय यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे दिन गुरुवार को सुबह करीब 8 बजे रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव से मुलाकात की। म्यांमार की राजधानी ने पाई तॉ में चल रहे आसियान सम्मेलन के दौरान मोदी और मेदवेदेव की मुलाकात हुई।

अब मोदी की मुलाकात चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग से होने वाली है और इस पर भारत की नजरें टिकी हुई हैं।
रूस को याद दिलाए रिश्ते
मेदवेदेव से मुलाकात के दौरान मोदी ने कहा कि दोनों देश मिलकर कई क्षेत्रों में सहयोग कर सकते हैं। इस बात का मेदवेदेव ने भी समर्थन किया। मोदी ने कहा कि रूस के साथ हमारे काफी अच्छे संबंध रहे हैं। अब तक रूस के साथ भारत की दोस्ती हर कसौटी पर खरा उतरा है। इस मौके पर मोदी ने 2001 में अपनी रूस यात्रा को भी याद किया।
अब चीन के प्रधानमंत्री से मुलाकात पर नजरें
साथ ही पूरी दुनिया की निगाहें अब टिकी हैं पीएम मोदी और चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग के बीच होने वाली मुलाकात पर। इस बैठक के बाद पीएम मोदी म्यांमार में कारोबारियों से भी मिलेंगे। म्यांमार में अपने दौरे के तीसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के पीएम ली केकियांग से मुलाकात करेंगे। इस दौरान मोदी चीन की तरफ से बढ़ रही घुसपैठ का मुद्दा भी उठाएंगे।
ली केकियांग से पीएम मोदी की मुलाकात का वक्त भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3 बजे तय किया गया है। इस बैठक में मोदी और केकियांग के बीच द्विपक्षीय बातचीत के दौरान अर्थव्यवस्था, वाणिज्य और व्यापार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। म्यांमार का दौरा खत्म करने के बाद पीएम मोदी आज रात को ही ऑस्ट्रेलिया के लिए निकल जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications